इंडिया A और पाकिस्तान A के बीच आज दोहा में राइजिंग स्टार्स एशिया कप का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। फैंस TV और मोबाइल पर Sony Sports Network और SonyLiv ऐप के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आसानी से देख सकेंगे।
India A vs Pakistan A : राइजिंग स्टार्स एशिया कप में आज 16 नवंबर को इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच होने वाला मुकाबला दोहा में खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने पहले मैच जीतकर आ रही हैं। इंडिया ए के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ सिर्फ 42 गेंदों में 144 रन की धाकड़ पारी खेली थी, जिसमें 15 छक्के और 11 चौके शामिल थे। उनके साथ कप्तान जितेश शर्मा ने 32 गेंदों पर 83 रन बनाए थे। इस मजबूत प्रदर्शन के बाद अब इंडिया ए और पाकिस्तान ए की भिड़ंत पर फैंस की नजरें टिकी हैं।
दोहा में आज होगी इंडिया-ए बनाम पाकिस्तान-ए की टक्कर
पाकिस्तान A ने अपने पहले मुकाबले में ओमान को 40 रन से हराया था। वहीं इंडिया A ने यूएई के खिलाफ 148 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। दोनों टीमें जीत के साथ मैदान पर उतरेंगी, ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने वाला है। वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के बाद दर्शकों की नजरें एक बार फिर उन पर रहेंगी।
दोनों टीमों की स्क्वॉड
![]()
इंडिया A टीम
वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, जितेश शर्मा (कप्तान), निहाल वढेरा, रमनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, विजयर कुमार वैश्याक, गुरजपनीत सिंह, सुयश शर्मा, यश ठाकुर, युधवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल, नमन धीर, सूर्यांश शेजगे।
पाकिस्तान A टीम
यासिर खान, मोहम्मद नईम, मोहम्मद फैक, माज़ सादाकत, गाज़ी घोरी (विकेटकीपर), इर्फान खान (कप्तान), साद मसूद, मुबासिर खान, अबैद शाह, अहमद दानियाल, मोहम्मद सलमान, पृथ्वीकुमार मच्छी, हसनैन शाह, शुएब अल बलूशी, उबैद उल्लाह, एमडी यूसुफ।
मैच कब और कहां खेला जाएगा
इंडिया A vs पाकिस्तान A का राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का मुकाबला आज 16 नवंबर को खेला जाएगा। यह मैच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।
लाइव Telecast कहां देखें
इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच का लाइव प्रसारण Sony Sports Network के चैनलों पर टीवी पर देखा जा सकता है। दर्शक अपने केबल या DTH कनेक्शन पर Sony Sports चैनल के जरिए मुकाबला देख पाएंगे।
फ्री में Live Streaming कैसे देखें
इंडिया A vs पाकिस्तान A मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर SonyLiv के जरिए मैच देखा जा सकता है। ऐप में लॉगिन कर फैंस आसानी से मैच की लाइव कवरेज का आनंद ले सकते हैं।











