iPhone 18 Pro में सैटेलाइट कनेक्टिविटी, नेटवर्क न होने पर भी चलेगा इंटरनेट

ऐप्पल iPhone 18 Pro में सैटेलाइट 5G सर्विस लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसके लिए एलन मस्क की Starlink के साथ साझेदारी कर सकती है।

ऐप्पल अगले साल iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके Pro मॉडल्स में सैटेलाइट 5G सर्विस मिल सकती है, जिससे रिमोट इलाकों में भी हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस संभव होगा। कंपनी इसके लिए एलन मस्क की Starlink के साथ साझेदारी कर सकती है।

iPhone 18 Pro 5G: ऐप्पल अगले साल अपने नए iPhone 18 सीरीज के साथ बड़ा तकनीकी बदलाव लाने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी iPhone 18 Pro मॉडल्स में सैटेलाइट 5G सर्विस जोड़ सकती है, जिससे यूजर्स को बिना मोबाइल नेटवर्क के भी तेज़ इंटरनेट मिलेगा। यह फीचर मुख्य रूप से उन रिमोट इलाकों के लिए फायदेमंद होगा, जहां नेटवर्क कवरेज कमजोर है। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए ऐप्पल एलन मस्क की सैटेलाइट कंपनी Starlink के साथ हाथ मिला सकती है।

सैटेलाइट 5G की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के तुरंत बाद अब iPhone 18 सीरीज से जुड़ी लीक्स सामने आने लगी हैं। ताजा लीक में दावा किया गया है कि ऐप्पल अपने नए Pro मॉडल्स में सैटेलाइट 5G कनेक्टिविटी जोड़ सकती है। कंपनी पिछले कुछ सालों से iPhone में सैटेलाइट मैसेजिंग फीचर दे रही है, और अब इस टेक्नोलॉजी को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रही है।

स्टारलिंक के साथ साझेदारी की चर्चा

फिलहाल ऐप्पल की Globalstar के साथ साझेदारी है, जिसके जरिए iPhone 14 और उसके बाद के मॉडल्स में सैटेलाइट के जरिये इमरजेंसी मैसेज भेजने की सुविधा मिलती है। लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आने वाले समय में ऐप्पल एलन मस्क की कंपनी Starlink के साथ हाथ मिला सकती है।
हालांकि अभी दोनों कंपनियों के बीच कोई आधिकारिक समझौता नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि वे सैटेलाइट फीचर के लिए एक ही रेडियो स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल कर रही हैं। इससे दोनों के बीच सहयोग की संभावना और बढ़ जाती है।

कैसे काम करेगा सैटेलाइट 5G?

इस तकनीक के तहत iPhone सीधे सैटेलाइट से 5G नेटवर्क प्राप्त करेगा। यानी यूजर को इंटरनेट चलाने के लिए ज़मीन पर मौजूद मोबाइल टावरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा उन इलाकों में होगा जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर या पूरी तरह गायब रहता है।

कीमत में हो सकता है इजाफा

एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 18 सीरीज की कीमत पहले से ज्यादा हो सकती है। इसके पीछे वजह है नया A20 चिपसेट और अन्य हार्डवेयर अपग्रेड, जिनकी वजह से निर्माण लागत बढ़ेगी। इसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है।

अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो iPhone 18 Pro न केवल कैमरा और परफॉर्मेंस में बल्कि कनेक्टिविटी के मामले में भी बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है।

Leave a comment