IPL 2024 GT vs DC Match: गुजरात की अपने ही घर में करारी शिकस्त, दिल्ली कैपिटल ने शानदार गेंदबाजी के कारण 6 विकेट से जीता मैच

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को छोटे से स्कोर पर रोककर उनके ही घर में ही जाकर धूल चटाई। दिल्ली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात को सिर्फ 89 रन पर पूरी टीम को पवैलियन भेज दिया, उसके बाद चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

IPL 2024 GT vs DC Match: गुजरात की अपने ही घर में करारी शिकस्त, दिल्ली कैपिटल ने शानदार गेंदबाजी के कारण 6 विकेट से जीता मैच

स्पोर्ट्स: आईपीएल के पिछले दो-तीन मैचों में रनों की बरसात देखने को मिली थी. लेकिन 17 अप्रैल की रात हुए मुकाबले में रनों का सूखा पड़ गया. दिल्ली कैपिटल्स की शानदार गेंदबाजी ने  गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट के अपने सबसे न्यूनतम स्कोर 89 रन पर समेट दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने 67 गेंद शेष रहते हुए इस मुकाम को हासिल कर लिया, लेकिन इस छोटे से स्कोर का पीछा करते हुए भी उसने अपने चार विकेट गंवा दिए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने लंबी छलांग लगते हुए नौवें नंबर से सीधे छठे नंबर पर विराजमान हो गई हैं।

गुजरात की शर्मनाक पारी

IPL 2024 GT vs DC Match: गुजरात की अपने ही घर में करारी शिकस्त, दिल्ली कैपिटल ने शानदार गेंदबाजी के कारण 6 विकेट से जीता मैच

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शर्मनाक तरिके से पारी का अंत किया। गुजरात की पूरी टीम मात्र 89 के स्कोर पर ताश के पतों की तरह बिखर गई. गुजरातके  सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई  आंकड़ा छू पाए थे. टीम के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 24 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। इनके अलावा रिद्धिमान शाह (2), कप्तान सुभमन गिल (8), साईं सुदर्शन (12), डेविड मिलर (2), अभिनव मनोहर (8), राहुल तेवतिया (10), शरूख खान (0), मोहित शर्मा (2), नूर अहमद (1) और जॉनसन (1) ने टीम के लिए शर्मनाक प्रदर्शन किया।

दिल्ली की जीत के हीरो रहे ऋषभ पंत

IPL 2024 GT vs DC Match: गुजरात की अपने ही घर में करारी शिकस्त, दिल्ली कैपिटल ने शानदार गेंदबाजी के कारण 6 विकेट से जीता मैच

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में  ऋषभ पंत की कप्तानी, समय पर गेंदबाजों का इस्तेमाल, स्टंप के पीछे फुर्ती और 11 गेंद में नाबाद 16 रन की पारी इसलिए हर क्षेत्र में इनका ही बोलबाला रहा था. पंत ने मैच के दौरान विकेट के पीछे कैच लपकने के अलावा शानदार स्टंपिंग भी की.  उनका यह प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ (7), जेक फ्रेजर मैकगुर्क ने (20), शाई होप (19) और अभिषेक पोरेल (15) रन बनाए।

दिल्ली की शानदार गेंदबाजी

IPL 2024 GT vs DC Match: गुजरात की अपने ही घर में करारी शिकस्त, दिल्ली कैपिटल ने शानदार गेंदबाजी के कारण 6 विकेट से जीता मैच

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को सौ रन तक भी नहीं पहुंचने दिया। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने रिद्धिमान शाह (2), राशिद खान (31) और नूर अहमद (1) का विकेट लिया। इनके अलावा ईशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने दो-दो महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है.विकेट तथा खलील अहमद और अक्षर पटेल को एक एक सफलता नसीब हुई।

Leave a comment