Telangana Weather News: तेलंगाना में सूरज की तेज तपन से हाल बेहाल, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानें देश के हालात

तेलंगाना हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, हिमाचल हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, पंजाब न्यूज़

 

तेलंगाना में सूरज ने अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया हैं. ओडिशा में तो गर्मी का शितम बढ़ने से सरकार ने 18 से 20 अप्रैल तक राज्य के सभी सरकारी स्कूल में छुट्टी की घोषणा कर दी हैं।

तेलंगाना: अप्रैल का महीना लगभग बीत चुका है. इसलिए सूरज की तपन भी बढ़ने लगी हैं. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी - इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट) ने बताया कि बुधवार (१७ अप्रेल) को तेलंगाना में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. तेलंगाना राज्य विकास योजना सोसायटी (टीएसडीपीएस - Telangana State Development Planning Society) के अनुसार तेलंगाना में बुधवार को साल का सबसे गर्म दिन आंका गया. 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान नलगोंडा में 43.9 डिग्री सेल्सियस, भदाद्री में 44.8 डिग्री, जगतियाल में 44.4 डिग्री, राजन्ना सिरसिला और महबुबाबाद जिलों में 44.7 डिग्री और मुलुगु और करीमनगर में 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था।

आईएमडी ने जारी किया तापमान का पूर्वानुमान

Telangana Weather News: तेलंगाना में सूरज की तेज तपन से हाल बेहाल, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानें देश के हालात

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए Subkuz.com को बताया कि प्रदेश में अगले दो-तीन दिन तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आईएमडी ने 18 से 20 अप्रैल के बीच ओडिशा राज्य में भी कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने का अनुमान जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर कुमार दास ने कहां कि मयूरभंज जिले का बारीपदा शहर मंगलवार को 43.5 डिग्री सेल्सियस के साथ पूरे देश में सबसे गर्म स्थान रहा था।

देश के अन्य राज्यों के लिए अलर्ट

Telangana Weather News: तेलंगाना में सूरज की तेज तपन से हाल बेहाल, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानें देश के हालात

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहां कि मुंबई में मंगलवार (१६ अप्रैल) को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया था, जो कि साल 2009 के बाद से अब तक अप्रैल महीने में महानगर में सबसे गर्म दिन साबित हुआ है. बताया कि २१ अप्रैल से उत्तर प्रदेश में भी अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और तापमान लगभग 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकने की संभावना हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग कि तेलंगाना में आने वाले सात-आठ दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की या धीमी बारिश या गरजन के साथ बारिश जी फुआरे चलने के आसार है, इतना ही नहीं राज्य के स्थानों पर अगले चार-पांच दिनों के लिए लू की स्थिति बानी हुई है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही IMD ने झारखंड के कोल्हान और संथाल में 19 अप्रैल से 22 अप्रेल के बीच लू चलने की आशंका जताई गई है. इसके कारण आठ-दस  जिलों में दिन का तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैं।

Leave a comment