IPL 2024 MI vs CSK Match: चेन्नई सुपरकिंग ने मुंबई को 20 रन से दी मात, रोहित शर्मा का शतक बेकार, पथिराना की घातक गेंदबाजी

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 20 रन से हरा दिया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 206 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई ने रोहित शर्मा के शतक के बावजूद 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 186 रन बना पाई और 20 रन से हार झेलनी पड़ी।

IPL 2024 MI vs CSK Match: चेन्नई सुपरकिंग ने मुंबई को 20 रन से दी मात, रोहित शर्मा का शतक बेकार, पथिराना की घातक गेंदबाजी

स्पोर्ट्स: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से मात देकर अंक तालिका में आठ अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के बराबर आ गई है। मुंबई टीम के लिए रोहित शर्मा का शतक भी कोई काम नहीं आया और टीम पर चेन्नई के महेंद्र सिंह धोने के बनाएं गए 20 रन भारी पद गए.  इस मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 206 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में  छह विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

गायकवाड़ और शिवम ने खेली आतिशी पारी

IPL 2024 MI vs CSK Match: चेन्नई सुपरकिंग ने मुंबई को 20 रन से दी मात, रोहित शर्मा का शतक बेकार, पथिराना की घातक गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए 29वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और बेहतरीन बल्लेबाज शिवम दुबे ने अर्धशतक लगाए। चेन्नई की पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी और सलामी बल्लेबाजी अजिंक्य रहाणे सिर्फ पांच रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। रचिन रवींद्र भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए और 16 गेंदों म दो चौके व एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। शिवम दुबे ने 38 गेंदों का समना करते हुए 10 चौके और दो छक्के के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 66 रन की बेहतरीन पाई खेली थी। 

IPL 2024 MI vs CSK Match: चेन्नई सुपरकिंग ने मुंबई को 20 रन से दी मात, रोहित शर्मा का शतक बेकार, पथिराना की घातक गेंदबाजी

Subkuz.com ने बताया कि मुंबई के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए शिवम दुबे और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच 90 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिसे मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने तोड़ा था। उन्होंने सीएसके के कप्तान को 150 रन के स्कोर पर नबी के हाथों कैच करवाकर पवेलियन भेज दिया। ऋतुराज ने पारी के दौरान 40 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 69 रन जबरदस्त पारी खेली।

आखिरी ओवर में धोनी का धमाका 

IPL 2024 MI vs CSK Match: चेन्नई सुपरकिंग ने मुंबई को 20 रन से दी मात, रोहित शर्मा का शतक बेकार, पथिराना की घातक गेंदबाजी

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को चौथा झटका लगने के बाद छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी चार गेंदों में 20 रन बनाकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या की क्लास लगा दी। दोनो ने लगातार तीन गेंदों पर तीन गगनचुंभी छक्के जड़कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान उनका बेटिंग स्ट्राइक रेट 500 का रहा था।

रोहित शर्मा का शतक बेकार

IPL 2024 MI vs CSK Match: चेन्नई सुपरकिंग ने मुंबई को 20 रन से दी मात, रोहित शर्मा का शतक बेकार, पथिराना की घातक गेंदबाजी

मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का बहुत मनोरंजन किया। लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकें। रोहित शर्मा ने एक छोर को संभाल कर रखा था लईकिन दूसरी और से लगातार विकेट गिरने के कारण टीम बीच के ओवर में रन गति के दबाव में फंस गई और हार का मुंह देखना पड़ा. रोहित शर्मा ने 63 गेंदों की लंबी नाबाद पारी के दौरान 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 166.66 की स्ट्राइक रेट 105 रन बनाए।

पथिराना की घातक गेंदबाजी

IPL 2024 MI vs CSK Match: चेन्नई सुपरकिंग ने मुंबई को 20 रन से दी मात, रोहित शर्मा का शतक बेकार, पथिराना की घातक गेंदबाजी

रोहित शर्मा और ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में बिना किसी नुक़सान के 63 रन बनाकर एक समय टीम को जीत की राह पर आगे बढ़ा दिया।  लेकिन पथिराना ने अपने पहले ओवर में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के विकेट लेकर इस जंजीर को तोड़ दिया। पथिराना ने लगातार शानदार गेंदबाज़ी करते हुए अपने चार ओवर ईशान किशन (23), सूर्यकुमार यादव (0), तिलक वर्मा (31) और रोमारिओ शेफर्ड (1) को अपना शिकार बनाया। उन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया। 

 

Leave a comment