IPL 2024 MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ रचा इतिहास, T20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

मुंबई इंडियंस की टीम ने रविवार (7 अप्रेल) को दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इस सीजन में लगातार तीन हार के बाद जित का स्वाद लिया है. इसके अलावा दिल्ली के खिलाफ टी20 क्रिकेट की 150वीं जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया हैं।

स्पोर्ट्स: दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाकर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 17वें सीजन में लगातार तीन हार के बाद पहली जीत का स्वाद चख लिया है। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पारी के दौरान बिनाकोई अर्धशतक लगाए पांच विकेट के नुकसान पर 234 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने आठ विकेट के नुकसान पर  205 रन ही बना सकी और 29 रन से हार झेलनी पड़ी।

रोहित और ईशान ने की अच्छी शुरुआत

IPL 2024 MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ रचा इतिहास, T20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 234 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया। टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 80 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. रोहित शर्मा ने टीम के लिए 27 गेंदों पर ताबड़तोड़ गेंदबाजी करते हुए 6 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 49 रन बनाए। तथा ईशान किशन ने भी तेज खेलते हुए मात्र 23 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 42 रान बनाए। मुंबई की पारी के दौरान एक भी खिलाडी ने अर्धशतक नहीं जमाया, उसके बावजूद टीम ने 234 रन बनाए। 

टीम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने खेली धुआंधार पारी

IPL 2024 MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ रचा इतिहास, T20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

मुंबई इंडियंस का स्कोर एक समय 17 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 167 रन था. उस समय ऐसा लग रहा था की टीम 200-205 के स्कोर के आसपास ही पहुंच पाएगी। लेकिन डेथ ओवर में टिम डेविड नाबाद 45 रन (2 चौका, 4 छक्का) और रोमारियो शेफर्ड नाबाद 39 रन (3 चौका, 4 छक्का) की आतिशी  बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस इतना बड़ा स्कोर खड़ा कर पाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मुंबई टीम के लिए आखिरी पांच ओवर में 96 रन बटोर लिए।

पृथ्वी शॉ और अभिषेक की शानदार पारी

IPL 2024 MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ रचा इतिहास, T20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

मुंबई इंडियंस के 235 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर डेविड वॉर्नर जल्दी ही आउट हो गए. उसके बाद पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल ने टीम को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 85 रनो की अहम साझेदारी की.  पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 40 गेंद में 66 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 8 चौके और तीन आसमानी छक्के लगाए, लेकिन 12वें ओवर जसप्रीत बुमराह के यॉर्कर का उनके पास कोई तोड़ नहीं था और बोल्ड हो गए. अभिषेक ने अपनी पारी में 31 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 41 रनों की शानदार पारी खेली।

ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स ने बढ़ाया मुंबई का सिरदर्द

IPL 2024 MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ रचा इतिहास, T20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स दिल्‍ली के लिए नंबर-4 पर बल्‍लेबाजी करने आए और आते ही मुंबई के गेंदबाजों की क्लास लगा दी। 23 साल के इस बल्‍लेबाज ने केवल 25 गेंदों का सामना किया और तीन चौके और सात गगनचुंभी छक्‍के की मदद से नाबाद 71 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकें। उन्‍होंने 284 के स्‍ट्राइक रेट रन बनाए। स्‍टब्‍स केवल 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए आईपीएल का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया हैं को तरसजड़ा। उन्‍होंने अपने अकेले के दम पर मुंबई का सिरदर्द लगातार बढ़ाए रखा था।

Leave a comment