IPL 2024 RCB vs PBKS Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 60 रन से मिली हार के बाद पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेश से बाहर, आरसीबी की उम्मीदें बरकरार

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 के 58वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 60 रन से पटखनी देकर प्लेऑफ की रेश से बाहर कर दिया है. मुंबई के बाद पंजाब बाहर होने वाली द्वितीय टीम बन गई है. बेंगलुरु के 242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी पंजाब की टीम 17 ओवर में 181 रन पर ढेर हो गई।

IPL 2024 RCB vs PBKS Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 60 रन से मिली हार के बाद पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेश से बाहर, आरसीबी की उम्मीदें बरकरार

स्पोर्ट्स: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 60 रन से हराकर अपनी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। इस हार के बाद पंजाब की टीम आईपीएल 2024 की मुंबई के बाद प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है। आरसीबी को अपने दोनों आखरी मैच जीतने के बाद भी अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

विराट कोहली ने जीवनदान का उठाया फायदा

IPL 2024 RCB vs PBKS Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 60 रन से मिली हार के बाद पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेश से बाहर, आरसीबी की उम्मीदें बरकरार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला विकेट कप्तान फाफ डुप्लेसिस (9) के रूप में जल्दी गंवा दिया। उसके बाद विराट कोहली के साथ मिलकर विल जैक्स (12) ने 24 रन की साझेदारी निभाई। विद्वत कावेरप्पा ने अपने पहले ही मैच में आरसीबी को दो शुरुआती झटके दिए। विराट कोहली को पारी के दौरान दो बार जीवनदान मिला। पहला जीवनदान शून्य पर और दूसरा 10 रन पर मिला था. विराट कोहली ने 47 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और छह छक्के की मदद से 92 रन की शानदार पारी खेली।

रजत पाटीदार ने लगाया अर्धशतक

IPL 2024 RCB vs PBKS Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 60 रन से मिली हार के बाद पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेश से बाहर, आरसीबी की उम्मीदें बरकरार

रजत पाटीदार ने विराट कोहली के साथ मिलकर मात्र 32 गेंदों में 76 रन की साझेदारी की. दोनों ने मिलकर पंजाब के गेंदबाजों की ताबड़तोड़ धुनाई की और टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। रजत पाटीदार ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 23 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और छह छक्के की मदद से 55 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। पाटीदार ने 240 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। सैम करन ने जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराकर पाटीदार का विकेट अपने नाम किया।

कैमरन ग्रीन ने खेली 46 रन की पारी

IPL 2024 RCB vs PBKS Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 60 रन से मिली हार के बाद पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेश से बाहर, आरसीबी की उम्मीदें बरकरार

कैमरन ग्रीन ने विराट कोहली के साथ मिलकर अपनी टीम के लिए 46 गेंदों में 92 रन जोड़े। कैमरन ग्रीन ने 27 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का की मदद से 46 रन की बेहतरीन पारी खेली। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक ने 18 रन का योगदान दिया। पंजाब के लिए हर्षल पटेल को तीन, विद्वत कावेरप्पा को दो तथा अर्शदीप सिंह और सैम करन को एक-एक सफलता प्राप्त हुई। इस तरह बेंगलुरु ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 241 रन बोर्ड पर लगाए।

राइली रूसो और जॉनी बेयरस्टो की शानदार बल्लेबाजी

IPL 2024 RCB vs PBKS Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 60 रन से मिली हार के बाद पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेश से बाहर, आरसीबी की उम्मीदें बरकरार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 242 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. टीम ने पहले ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह (6) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। उसके बाद राइली रूसो और जॉनी बेयरस्टो ने मिलकर टीम को संभाला और ताबतोड़ रन भी बटोरे। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 65 रन की शानदारी साझेदारी निभाई। इस दौरान दोनों ने मात्र 31 गेंदों का सामना किया था।

IPL 2024 RCB vs PBKS Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 60 रन से मिली हार के बाद पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेश से बाहर, आरसीबी की उम्मीदें बरकरार

जॉनी बेयरस्टो ने 16 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का की मदद से 27 रन बनाए। वहीं राइली रूसो शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 27 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इन दोनों की बल्लेबाजी के कारण मुकाबला काफी रोमांचक हो गया. रूसो के आउट होने पर टीम का स्कोर 9 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 107 के स्कोर तक पहुंच गया. उस समय पंजाब की टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी।

पंजाब का मिडिल आर्डर फ्लॉप

IPL 2024 RCB vs PBKS Match: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 60 रन से मिली हार के बाद पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेश से बाहर, आरसीबी की उम्मीदें बरकरार

पंजाब के टॉप आर्डर ने अपना काम करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उसके बाद पंजाब के फैंस को शशांक सिंह से शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद थीं, लेकिन वह 19 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के की मदद से मात्र 37 रन बनाकर रन आउट हो गए। शशांक के आउट होने के बाद पंजाब की टीम ताश के पतों की तरह बिखर गई. टीम ने 65 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। जितेश शर्मा (5) और लियाम लिविंगस्टोन (0) एक बार फिर से बिफल रहे। कप्तान सैम करन ने 22 रन का योगदान दिया। इंक बाद आशुतोष शर्मा (8), अर्शदीप सिंह (4) और हर्षल पटेल (0) रन ही बना सके। इस तरह पंजाब की टीम 17 ओवर में 181 रन पर ढेर हो गई। बेंगलुरु के लिए मोहम्मद सिराज को तीन तथा स्वप्निल सिंह, लोकी फर्ग्यूसन और कर्ण शर्मा को दो-दो सफलता प्राप्त हुई।

Leave a comment