Tourist Season 2024: गर्मियों की छुट्टी शुरू होने के साथ ही उत्तराखंड में बढ़ी पर्यटकों की चहल-पहल, मसूरी और नैनीताल बना पसंदीदा स्थल

उत्तराखंड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

मई के महीने में मैदानी क्षेत्रों में पड़ तमतमाती गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए है। इससे निजात पाने के लिए और गर्मियों की छुट्टी का आनंद लेने के लिए ज्यादातर लोग पहाड़ी क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं।

मसूरी/ नैनीताल:  स्कूली बच्चों को की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां शुरू हो गई है. मई के महीने में मैदानी क्षेत्रों में तमतमाती गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए  है। इससे निजात पाने के लिए और बच्चों के साथ घूमने के लिए ज्यादातर लोग पहाड़ी क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। इस सप्ताह के अंत तक मसूरी और नैनीताल में पर्यटकों का खूब जमावड़ा लग जाएगा। गुरुवार और शुक्रवार को मसूरी के होटल और गेस्ट हाउस में करीब 58 प्रतिशत आक्यूपेंसी पहुंच गई है। होटल संचालक ने बताया कि उन्हें उम्मीद हैं कि रविवार को होटलों की बुकिंग पूरी तरह फुल हो जाएगी। सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों के आने से आमदनी के साथ नगर में चहल-पहल भी बढ़ गई हैं।

पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की चहल-पहल

Tourist Season 2024: गर्मियों की छुट्टी शुरू होने के साथ ही उत्तराखंड में बढ़ी पर्यटकों की चहल-पहल, मसूरी और नैनीताल बना पसंदीदा स्थल

जानकारी के मुताबिक पर्यटक सीजन मई-जून में हर साल देश के अलग-अलग क्षेत्रों से अधिक संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचते हैं। पर्यटक यहां माल रोड, चार दुकान, कैंपटी फाल, गनहिल के अलावा आसपास के पर्यटक स्थलों बुरांसखंडा, काणाताल, धनोल्टी में घूम कर अपनी छुट्टियों का आनंद लेते है। यहां पर्यटकों की ज्यादा भीड़ इसलिए लगी रहती है क्योकि यहां गर्मी के मौसम में भी लोगों को सर्दियों का एहसास होता है। गुरुवार को बाजार और पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की खूब चहल-पहल नजर आ रही थी।

होटल संचालक ने Subkuz.com के पत्रकार से बात करते हुए बताया कि माल रोड पर देर रात तक सैलानियों के कारण रौनक बनी रही। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल ने कहां कि गुरुवार शाम तक मसूरी में होटलों में पर्यटक आक्यूपेंसी 55 से 60 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। ऐसे ही चलता रहा तो इस सप्ताह के अंत तक मसूरी पर्यटकों से पूरी तरह से भर जाने की उम्मीद है। इन दिनों मसूरी में लायंस क्लब के तीन मंडलों की कांफ्रेंस का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमे लगभग एक-डेढ़ हजार प्रतिनिधि आने की संभावना हैं।

सरोवर नगरी में बढ़े पर्यटक

Tourist Season 2024: गर्मियों की छुट्टी शुरू होने के साथ ही उत्तराखंड में बढ़ी पर्यटकों की चहल-पहल, मसूरी और नैनीताल बना पसंदीदा स्थल

जानकारी के मुताबिक सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों का आगमन शुरू हो गया है। इसके चलते नगर में काफी ज्यादा रौनक छाई हुई है। 15 मई के बाद ग्रीष्मकालीन अवकास पड़ने के बाद पर्यटक सीजन के परवान चढ़ने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों काफी तेज गर्मी पड़ रही है, जिसके कारण सैलानी हिल स्टेशन की ओर आना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी क्रम में सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा नजर आ रहा हैं।

बताया कि शुक्रवार को नगर के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की खूब चहल-पहल रही। यहां स्नोव्यू, राजभवन, हिमालय दर्शन और केव गार्डन में पर्यटकों की काफी संख्या में भीड़ जुटी। झील में नौकायन का लोगों ने खूब आनंद उठाया। हनुमानगढ़ी में स्थित नैसर्गिक सुंदरता का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय कुमार बिष्ट ने कहां कि 15 मई से ग्रीष्मकालीन सीजन शरू हो रहा है, जिसमे सैलानियों की संख्या में काफी ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद हैं।

Leave a comment