Lok Sabha Election 2024: भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने गोरखपुर सीट से नामांकन किया दाखिल, बोले - पिछली बार के सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवि किशन ने शुक्रवार को गोरखपुर संसदीय सीट से नामांकन केंद्र पर निर्धारित समय में पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया हैं।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवि किशन ने शुक्रवार (१० मई) को अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. भाजपा ने उन्हें दोबारा प्रत्‍याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा है। नामांकन के बाद रवि किशन ने Subkuz.com के पत्रकार से बात करते हुए कहां कि गोरखपुर की जनता का आशीर्वाद लेकर हमने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी इस बार के चुनाव में भारी मतों से विजयी होकर पिछली बार के सभी रिकॉर्ड को को चकना चूर कर देगी।

रवि किशन पर भाजपा ने दूसरी बार जताया भरोसा

Lok Sabha Election 2024: भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने गोरखपुर सीट से नामांकन किया दाखिल, बोले - पिछली बार के सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे

जानकारी के मुताबिक भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहां कि यह मेरा सौभाग्‍य है कि मुझे भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर सीट से दोबारा नामांकन दााखिल करने का मौका देकर मुझ पर भरोसा जताया है। कहां की इस बार के वुनाव में पार्टी पिछली बार के सभी रिकॉर्ड रोड देगी और एक नया इतिहास रचेगी। अधिकारी ने बताया कि काशी लोकसभा सीट के बाद गोरखपुर सीट को ही दूसरी सबसे हॉट सीट मानी जाती है और देश दुनिया की निगाह इसी सीट पर हैं।

सपा उम्मीदवार काजल निषाद ने किया नामांकन

Lok Sabha Election 2024: भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने गोरखपुर सीट से नामांकन किया दाखिल, बोले - पिछली बार के सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे

अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार रवि किशन के अलावा गोरखपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार काजल कुमारी निषाद ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्‍होंने पत्रकार से बात करते हुए कहां कि भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी के कार्यो के बारे में जनता सब कुछ जान गई है। इसलिए इस बार के चुनाव परिणाम के बाद सरकार बदलनी तय हैं।

Leave a comment