IPL 2024 RCB vs SRH Match: सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार मुकाबले में आरसीबी को 25 रनों से दी मात, ट्रैविस हेड का तूफानी शतक, कार्तिक ने खेली साहसिक पारी

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को 25 रन से हार झेलनी पड़ी। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 287 रन का पहाड़ जैसा विशाल स्कोर खड़ा किया।

IPL 2024 RCB vs SRH Match: सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार मुकाबले में आरसीबी को 25 रनों से दी मात, ट्रैविस हेड का तूफानी शतक, कार्तिक ने खेली साहसिक पारी

स्पोर्ट्स: आईपीएल 2024 का 30वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बहुत ज्यादा रोमांचक मैच हुआ. इस हाई स्कोरिंग मैच को हैदराबाद ने 25 रन से जीत लिया है। आरसीबी ने इस सीजन में अबतक केवल एक ही मुकाबला जीता हैं. यह उसकी लगातार पांचवां हार थी। ट्रेविस हेड के तूफानी शतक की मदद से SRH ने तीन विकेट के नुकसान पर 287 का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए थे।

 ट्रैविस हेड का तूफानी शतक

IPL 2024 RCB vs SRH Match: सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार मुकाबले में आरसीबी को 25 रनों से दी मात, ट्रैविस हेड का तूफानी शतक, कार्तिक ने खेली साहसिक पारी

सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। इससे पहले भी हैदराबाद ने ही मौजूदा सीजन में 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन बनाए थे। हैदराबाद ने आज अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा डाला है। टॉस हारने के पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत बहुत शानदार रही है. ट्रैविस हेड ने अपनी पारी के दौरान मात्र 41 गेंदों का सामना करते हुए नौ सनसनाते चौके और आठ गगनचुंभी छक्के की मदद से 102 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

क्लासेन ने लगाया अर्धशतक

IPL 2024 RCB vs SRH Match: सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार मुकाबले में आरसीबी को 25 रनों से दी मात, ट्रैविस हेड का तूफानी शतक, कार्तिक ने खेली साहसिक पारी

सनराइजर्स हैदराबाद के दोनों ओपनर बल्लेबाज ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 108 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन बनाए। इनके आउट होने के बाद विकेट कीपर क्लासेन ने ताबड़तोड़ रन बटोरते हुए मात्र 31 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और सात छक्के की मदद से 67 रन की आक्रामक पारी का नजारा दिखाया था।

मार्करम और अब्दुल समद के बीच अटूट साझेदारी

IPL 2024 RCB vs SRH Match: सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार मुकाबले में आरसीबी को 25 रनों से दी मात, ट्रैविस हेड का तूफानी शतक, कार्तिक ने खेली साहसिक पारी

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी, जिसके कारण सभी बल्लेबाजों ने आक्रमक रवैया अपनाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की खूब पिटाई की थी. मार्करम और अब्दुल समद के बीच नाबाद 56 की ऐतिहासिक साझेदारी हुई. मार्करम ने 17 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन की शानदार पारी खेली। तथा अब्दुल समद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 10 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की बदौलत 37 रन की आक्रमक पारी का नजारा पेश किया था। बेंगलुरु के लिए फॉर्ग्यूसन को दो और रीस टॉप्ली को एक सफलता मिली।

फाफ डुप्लेसी और कोहली ने टीम को दी अच्छी शुरुआत

IPL 2024 RCB vs SRH Match: सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार मुकाबले में आरसीबी को 25 रनों से दी मात, ट्रैविस हेड का तूफानी शतक, कार्तिक ने खेली साहसिक पारी

सनराइजर्स हैदराबाद के 288 रन के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत बहुत शानदार रही थी. विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 80 रनों की बेहतरीन साझेदारी की हैं. विराट कोहली ने शानदार फॉर्म का नजारा पेश करते हुए मात्र 20 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन की शानदार पारी खेली। उसके बाद मार्कन्डे का शिकार बन गए।

IPL 2024 RCB vs SRH Match: सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार मुकाबले में आरसीबी को 25 रनों से दी मात, ट्रैविस हेड का तूफानी शतक, कार्तिक ने खेली साहसिक पारी

चैलेंजर्स बेंगलुरु कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कप्तानी पारी का नजारा पेश किया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। डुप्लेसी ने पारी के दौरान 28 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और चार छक्के की मदद से 62 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली है. विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसी के आउट होने के बाद टीम ताश के पते की तरह बिखर गई. विल जैक्स (7), रजत पाटीदार (9) और सौरव चौहान (0) के स्कोर पर आउट होकर पवैलियन लोट गए।

दिनेश कार्तिक की साहसिक पारी

IPL 2024 RCB vs SRH Match: सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार मुकाबले में आरसीबी को 25 रनों से दी मात, ट्रैविस हेड का तूफानी शतक, कार्तिक ने खेली साहसिक पारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने शानदार फॉर्म का नजारा पेश किया। वह आखिरी दम तक अकेले लड़ते रहे और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।  उन्होंने इस सीजन का लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया, लेकिन उन्हें अपनी टीम को इतने करीब ले जाकर न जिताने का अफसोस जरूर रहेगा। कार्तिक ने मात्र 35 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और सात छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 83 रन बनाए। मैदान के हर कोने में उन्होंने चौके-छक्के लगाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान पेट कमिंस ने तीन, मयंक मारकंडे ने दो और नटराजन ने एक सफलता हासिल की थी।

Leave a comment