IPL 2025 Auction Rules: आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए किस टीम के पर्स में कितना है पैसा? खिलाड़ियों के नीलाम से पहले जानिए ये सभी नियम

आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों के पर्स में बची रकम और नीलामी के नियम जानें। कौन सी टीम सबसे ज्यादा खर्च कर सकती है और क्या है खिलाड़ियों के लिए रणनीति?

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन की तैयारियां जोरों पर हैं। नीलामी का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में किया जाएगा। इस बार कुल 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं, जो 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित होगी। इसमें कुल 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन केवल 204 खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकेगा। सभी 10 टीमें अपने स्क्वाड में अधिकतम 25 और न्यूनतम 18 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती हैं, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों की सीमा 8 रखी गई हैं। 

हर टीम को ₹100 करोड़ का पर्स दिया गया है, जिसमें रिटेन किए गए खिलाड़ियों की कीमत पर्स से कट जाएगी। इस नियम के तहत टीमें अपनी रणनीति बनाकर नीलामी में सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश करेंगी।

आईपीएल मेगा ऑक्शन के नियम 

IPL 2025 Auction Rules: आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए किस टीम के पर्स में कितना है पैसा? खिलाड़ियों के नीलाम से पहले जानिए ये सभी नियम

1. राइट टू मैच (RTM) कार्ड:- आईपीएल ऑक्शन में राइट टू मैच (RTM) कार्ड एक महत्वपूर्ण नियम है, जो टीमों को अपने पुराने खिलाड़ियों को फिर से टीम में शामिल करने का मौका देता है। जब किसी खिलाड़ी के लिए ऑक्शन में सबसे ऊंची बोली लगाई जाती है, तो उस खिलाड़ी की पुरानी टीम RTM कार्ड का उपयोग करके बोली की राशि के समान मूल्य चुकाकर उसे वापस अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं। 

उदाहरण के तौर पर, अगर केएल राहुल पर किसी टीम ने सबसे ऊंची बोली लगाई और बाकी टीमें उस बोली का मुकाबला नहीं करतीं, तो लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी), जो उनकी पुरानी टीम है, RTM कार्ड का इस्तेमाल करके उन्हें फिर से अपनी टीम में रख सकती है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि एलएसजी इस बार केएल राहुल के लिए RTM कार्ड का उपयोग करने की संभावना नहीं रखती।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में टीमों के लिए राइट टू मैच (RTM) कार्ड का विशेष नियम लागू होगा। हर फ्रेंचाइजी के पास अधिकतम 6 RTM कार्ड का उपयोग करने की अनुमति होगी, लेकिन इसका उपयोग उनकी रिटेन की गई खिलाड़ियों की संख्या पर निर्भर करेगा। अगर किसी टीम ने ऑक्शन से पहले 4 खिलाड़ी रिटेन किए हैं, तो उसे केवल 2 RTM कार्ड का विकल्प मिलेगा। इसका मतलब है कि अधिक खिलाड़ियों को रिटेन करने से RTM कार्ड की संख्या सीमित हो जाती है, जिससे फ्रेंचाइजी को अपनी रणनीति को संतुलित करने की जरूरत होगी।

2. इम्पैक्ट प्लेयर नियम:- बीसीसीआई ने 2025-27 के लिए इम्पैक्ट प्लेयर नियम को बरकरार रखा है। इस नियम के तहत टीमों को मैच के दौरान रणनीतिक बदलाव की अनुमति मिलती है। टीम पारी के 14वें ओवर से पहले एक खिलाड़ी को बदलकर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान में ला सकती है। इसका उद्देश्य टीम को खेल की परिस्थितियों के अनुसार अधिक लचीलापन प्रदान करना हैं।

इम्पैक्ट प्लेयर को लाने के लिए टीम को एक खिलाड़ी बाहर करना होगा। इसे केवल पारी के 14वें ओवर से पहले लागू किया जा सकता है। इस नियम से टीमें मैच की स्थिति को देखते हुए बल्लेबाजी या गेंदबाजी को मजबूत कर सकती हैं।

सभी टीमों के पास शेष राशि और रिटेन खिलाडियों की संख्या 

IPL 2025 Auction Rules: आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए किस टीम के पर्स में कितना है पैसा? खिलाड़ियों के नीलाम से पहले जानिए ये सभी नियम

1.राजस्थान रॉयल्स- 41 करोड़ रुपये बाकी ( रिटेन किए कुल 6 खिलाड़ी)

2.सनराइजर्स हैदराबाद- 45 करोड़ रुपये बाकी (रिटेन किए 5 खिलाड़ी)

3. मुंबई इंडियंस- 45 करोड़ रुपये बाकी (रिटेन किए 5 खिलाड़ी)

4. कोलकाता नाइट राइडर्स- 51 करोड़ रुपये बाकी (रिटेन किए 6 खिलाड़ी)

5. चेन्नई सुपर किंग्स- 55 करोड़ रुपये बाकी (रिटेन किए 5 खिलाड़ी)

6.लखनऊ सुपर जायंट्स- 69 करोड़ रुपये बाकी (रिटेन किए 5 खिलाड़ी)

7. गुजरात टाइटंस- 69 करोड़ रुपये बाकी ( रिटेन किए 5 खिलाड़ी)

8.दिल्ली कैपिटल्स- 76.25 करोड़ रुपये ( रिटेन किए 4 खिलाड़ी)

9. आरसीबी- 83 करोड़ रुपये ( रिटेन किए 3 खिलाड़ी)

10. पंजाब किंग्स 110.5 करोड़ रुपये (रिटेन किए 2 खिलाड़ी)

Leave a comment