IPL 2025: प्लेऑफ से बाहर हुई KKR?, 2 टीमों की हुई बल्ले-बल्ले, जानिए कौन है अब दावेदार

IPL 2025 में KKR की प्लेऑफ में जगह बनाना हुआ मुश्किल! दो टीमों ने पहले ही क्वालिफाई कर लिया है। जानिए अब कौन-कौन है प्लेऑफ की रेस में और कौन है टॉप दावेदार

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 जैसे-जैसे अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ रहा है, प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है। चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, लेकिन धोनी की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर पूरे समीकरण को उलझा दिया। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका दे दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने अपने पहले पांच विकेट महज 60 रनों के भीतर ही गंवा दिए। 

हालांकि इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस (52 रन) और शिवम दुबे (45 रन) ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुश्किल स्थिति से उबारा और सीएसके को रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाई।

मैच का रोमांच 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। शुरू में चेन्नई की हालत खस्ता हो गई थी, जब महज 60 रन पर उनके 5 विकेट गिर गए थे। लेकिन इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने पारी को संभालते हुए मैच का रुख पलट दिया। ब्रेविस ने मात्र 25 गेंदों में 52 रनों की धमाकेदार पारी खेली जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। 

IPL 2025: प्लेऑफ से बाहर हुई KKR?, 2 टीमों की हुई बल्ले-बल्ले, जानिए कौन है अब दावेदार

शिवम दुबे ने 45 रनों का संयमित योगदान दिया और आखिरी ओवरों में धोनी की शांत और अनुभवी बल्लेबाज़ी ने टीम को दो गेंद शेष रहते 2 विकेट से जीत दिला दी।

केकेआर की प्लेऑफ राह हुई मुश्किल

केकेआर की यह सीजन की छठी हार है और टीम के 12 मैचों के बाद 11 अंक हैं। अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद केकेआर अगर अपने अगले दोनों मैच जीत भी लेती है, तो वह अधिकतम 15 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। ऐसे में उनका प्लेऑफ में पहुंचना अब पूरी तरह अन्य टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। नेट रन रेट भी केकेआर के पक्ष में नहीं है, जिससे स्थिति और कठिन हो जाती है।

कोलकाता की इस हार से दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को सबसे बड़ा फायदा मिला है। दिल्ली के 11 मैचों में 6 जीत हैं और वे अधिकतम 19 अंकों तक पहुंच सकते हैं। लखनऊ ने अब तक 11 में से 5 मुकाबले जीते हैं और वह अधिकतम 16 अंक हासिल कर सकते हैं। यदि वे अपने बाकी बचे तीनों मैच जीत जाते हैं, तो नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ की रेस में शामिल हो सकते हैं।

IPL 2025: प्लेऑफ से बाहर हुई KKR?, 2 टीमों की हुई बल्ले-बल्ले, जानिए कौन है अब दावेदार

गुजरात, आरसीबी और मुंबई सबसे मजबूत दावेदार

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस समय टॉप-2 में हैं, दोनों के पास 11 मैचों में 8-8 जीत हैं और 16-16 अंक हैं। गुजरात का नेट रन रेट (+0.793) आरसीबी (+0.482) से बेहतर है। दोनों को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अब एक-एक जीत और चाहिए। मुंबई इंडियंस की बात करें तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने 12 में से 7 मुकाबले जीते हैं और उसके 14 अंक हैं। 

दो मैच शेष हैं, जिन्हें जीतकर वे 18 अंकों तक पहुंच सकते हैं। मुंबई के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट उनका नेट रन रेट है जो इस समय लीग में सबसे बेहतर (+1.156) है। पंजाब किंग्स के 11 मैचों में 7 जीत और 15 अंक हैं। उनके पास अभी 3 मुकाबले बचे हुए हैं और यदि वे इनमें से 2 मैच जीतते हैं तो 19 अंकों के साथ आराम से प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं। अगर केवल 1 मैच जीतते हैं, तो उन्हें बाकी टीमों के खराब प्रदर्शन की उम्मीद करनी होगी।

Leave a comment