IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को झटका, संजू सैमसन नहीं करेंगे शुरुआती मैचों में कप्तानी

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स को झटका, संजू सैमसन शुरुआती मैचों में नहीं संभालेंगे कप्तानी। जानिए इसकी वजह और टीम पर पड़ने वाला असर, राजस्थान रॉयल्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) को बड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान संजू सैमसन शुरुआती मैचों में टीम की कमान नहीं संभाल पाएंगे। उनकी हाल ही में हुई सर्जरी के कारण उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए बड़ा झटका! खबर आ रही है कि संजू सैमसन कुछ मैचों के लिए राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी नहीं करेंगे। हालांकि, यह स्थायी बदलाव नहीं होगा, बल्कि केवल कुछ ही मैचों के लिए होगा। इस दौरान टीम की कमान किसे सौंपी जाएगी, इसका फैसला लगभग हो चुका है। आईपीएल 2025 का नया सीजन शुरू होने से ठीक पहले यह खबर राजस्थान रॉयल्स के समर्थकों के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती हैं।

संजू सैमसन की चोट बनी चिंता का कारण

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को झटका, संजू सैमसन नहीं करेंगे शुरुआती मैचों में कप्तानी

फरवरी में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान संजू सैमसन चोटिल हो गए थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद उनकी अंगुली पर लग गई थी, जिसके चलते उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। हालांकि, वे आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स से जुड़ चुके हैं, लेकिन अब सवाल उठ रहा था कि क्या वे विकेटकीपिंग और कप्तानी की दोहरी जिम्मेदारी निभा पाएंगे।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, संजू सैमसन शुरुआती तीन मैचों में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर टीम का हिस्सा रहेंगे। आईपीएल के नियमों के अनुसार, कोई भी इम्पैक्ट प्लेयर टीम का कप्तान नहीं हो सकता, क्योंकि वह पूरे मैच के दौरान मैदान पर मौजूद नहीं रहता। इसी कारण राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को कप्तानी सौंपने का फैसला किया हैं।

राजस्थान रॉयल्स के शुरुआती मुकाबले

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को झटका, संजू सैमसन नहीं करेंगे शुरुआती मैचों में कप्तानी

राजस्थान रॉयल्स अपने आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला हैदराबाद में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद टीम 26 मार्च को गुवाहाटी में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा। तीसरा मुकाबला 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा, जो गुवाहाटी में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स के फैंस और टीम प्रबंधन के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि संजू सैमसन की अनुपस्थिति में टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा। रियान पराग के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी, क्योंकि राजस्थान को शुरुआती मैचों में अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी। अगर टीम अच्छी शुरुआत करती है, तो सैमसन की वापसी के बाद टीम का मनोबल और ऊंचा रहेगा।

Leave a comment