IPL 2026: 12 भाषाओं में 160+ कमेंटेटर्स, फैंस को मिलेगा सबसे शानदार कमेंट्री अनुभव

IPL 2026 में फैंस को कमेंट्री का अब तक का सबसे बड़ा अनुभव मिलने वाला है। 12 भाषाओं में 160 से ज्यादा कमेंटेटर्स टूर्नामेंट को और खास बनाएंगे। हिंदी, इंग्लिश
IPL 2026: 12 भाषाओं में 160+ कमेंटेटर्स, फैंस को मिलेगा सबसे शानदार कमेंट्री अनुभव

आईपीएल 2026 (Indian Premier League 2026) शुरू होने में अब केवल एक दिन बाकी है। इस साल टूर्नामेंट 28 मार्च, शुक्रवार से शुरू होगा। इसके एक दिन पहले, यानी 27 मार्च को आईपीएल कमेंट्री पैनल का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ एक दिन बाकी है। टूर्नामेंट 28 मार्च, शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इससे एक दिन पहले, गुरुवार (27 मार्च) को आगामी सीजन के कमेंट्री पैनल का एलान कर दिया गया। इस बार 160 से ज्यादा लोग 12 भाषाओं में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा की है कि इस बार फैंस कुल 12 भाषाओं में कॉमेंट्री सुन सकेंगे। 

इन भाषाओं में शामिल हैं: हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, भोजपुरी, हरयाणवी, मराठी, बांग्ला, गुजराती, पंजाबी और मलयालम। इससे दर्शकों को अपनी पसंदीदा भाषा में मैच का रोमांच अनुभव करने का मौका मिलेगा।

12 भाषाओं में मिलेगी कमेंट्री

IPL 2026: 12 भाषाओं में 160+ कमेंटेटर्स, फैंस को मिलेगा सबसे शानदार कमेंट्री अनुभव

स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा की है कि आईपीएल 2026 में फैंस हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, भोजपुरी, हरयाणवी, मराठी, बांग्ला, गुजराती, पंजाबी और मलयालम भाषाओं में कमेंट्री सुन सकेंगे। यह फैंस के लिए एक बड़ा अनुभव होगा, क्योंकि हर भाषा में विशेषज्ञ और दिग्गज कमेंटेटर्स मैच का विश्लेषण करेंगे।

इस बार कमेंट्री पैनल में कई बड़े नाम शामिल हैं। उमेश यादव और आर अश्विन जैसे दिग्गज भी कमेंट्री करते नजर आएंगे। बता दें कि अश्विन ने 2025 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला था, लेकिन अब उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और कमेंट्री बॉक्स में अपना योगदान दे रहे हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए नवजोत सिंह सिद्धू, आकाश चोपड़ा, इरफान पठान, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, पीयूष चावला, चेतेश्वर पुजारा, आदित्य तारे, संजय बांगर, अजै जडेजा, मोहम्मद कैफ, सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज शामिल हैं। इनके अनुभव और खेल विश्लेषण से फैंस का रोमांच बढ़ जाएगा।

इंग्लिश कमेंट्री में रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन, फाफ डु प्लेसिस, केविन पीटरसन, आरोन फिंच, इयोन मॉर्गन, माइकल क्लार्क, एम मैक्लेनाघन, दीप दास गुप्ता, हर्षा भोगले, इयान बिशप, साइमन डूल, डैनी मॉरिसन जैसे दिग्गज मौजूद रहेंगे।

भोजपुरी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की कमेंट्री

भोजपुरी में फैंस को सौरभ सिंह, सुमित मिश्रा, शिवम सिंह, सत्यप्रकाश कृष्णा, गुलाम हुसैन, ज्वाला सिंह, अभय कुमार और शालिनी सिंह की आवाज सुनने को मिलेगी। इसके अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, बांग्ला, गुजराती, पंजाबी और मलयालम भाषाओं के लिए भी अनुभवी कमेंटेटर्स को चुना गया है, ताकि स्थानीय फैंस भी अपनी भाषा में मैच का आनंद ले सकें।

Leave a comment