भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों अपने खेल से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2026 से ठीक पहले उनकी सगाई की खबर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और कंटेंट क्रिएटर आकृति अग्रवाल की सगाई ने आईपीएल 2026 से पहले सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महीनों की अटकलों और चर्चाओं के बाद दोनों ने 8 मार्च 2026 को अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया। आकृति जल्द ही फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं और सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। आइए जानते हैं, कैसे मुंबई के क्रिकेटर और लखनऊ की लड़की की कहानी प्यार में बदल गई।
पिछले कुछ महीनों से पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही थीं। दोनों कई बार एक साथ नजर आए — कभी किसी इवेंट में, कभी घूमते हुए और कई बार सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए। पहले लोगों को लगा कि यह केवल दोस्ताना संबंध है, लेकिन छोटे-छोटे संकेतों ने फैंस को अंदाजा दे दिया। आखिरकार 8 मार्च 2026 को शॉ ने अपनी सगाई की घोषणा कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।
2025 में शुरू हुई लव स्टोरी
![]()
दोनों की कहानी 2025 में सोशल मीडिया पर दिखाई देने लगी। आकृति ने शॉ की एक पोस्ट पर कमेंट किया “माय परफेक्ट व्यू”, जिस पर शॉ ने जवाब दिया “आय यू”। इसी हल्की-फुल्की बातचीत से अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। इसके बाद मुंबई में कई बार दोनों को साथ देखा गया, जहां वे अक्सर मैचिंग आउटफिट में नजर आते। गणेश चतुर्थी और अन्य सोशल गेदरिंग्स में उनकी एक साथ उपस्थिति ने रिश्ते की खबरें और तेज कर दी।
दिलचस्प बात यह है कि इस कपल ने 8 मार्च 2026 यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को सगाई की तारीख चुनी। शॉ ने इस दिन को अपनी “सबसे शानदार पारी” बताया। सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई तेजी से ट्रेंड करने लगी। आईपीएल 2026 के करीब आते ही 26 वर्षीय शॉ काफी खुश और सुकून में नजर आ रहे हैं।
खास रील में साझा किया मुलाकात का राज
शॉ और आकृति ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी मुलाकात को दर्शाया। इस वीडियो में बैकग्राउंड में उनके वेकेशन मोमेंट दिखाए गए। वीडियो के अंत में एक एआई विजुअल में भगवान की झलक दिखाई दी, जिससे फैंस को यह अंदाजा मिला कि उनकी मुलाकात भगवान की योजना थी। इस क्रिएटिव अंदाज को फैंस ने बेहद पसंद किया और रील पर खूब प्यार लुटाया।
आकृति अग्रवाल का जन्म लखनऊ में हुआ, लेकिन करियर की संभावनाओं के चलते उन्होंने मुंबई का रुख किया। उन्होंने निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की पढ़ाई पूरी की और फिर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखा।
![]()
सोशल मीडिया से पहचान
आकृति ने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक से की, जहां उनके वीडियो तेजी से वायरल हुए। टिकटॉक बैन होने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम को अपनाया और वहां अपने तीन मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ लोकप्रियता हासिल की। उनके कंटेंट में फिटनेस, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स शामिल हैं। अब आकृति केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह तेलुगु फिल्म 'त्रिमुखा' से एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाने के बाद अब वह फिल्मों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी कदम रख रही हैं।











