IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा, शराब छोड़ी, फिटनेस पर फोकस, टीम को खिताब दिलाना है सपना

IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने शराब छोड़ दी है और अब पूरी तरह फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। चहल का सपना है कि

स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। चहल इस सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे और लीग शुरू होने से पहले अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले भारतीय स्पिन गेंदबाज Yuzvendra Chahal ने अपनी फिटनेस, निजी जीवन और करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 35 वर्षीय लेग स्पिनर ने बताया कि उन्होंने पिछले छह महीनों से शराब पीना पूरी तरह छोड़ दिया है और अब उनका पूरा ध्यान फिटनेस सुधारने और टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर है।

चहल ने यह बात दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान AB de Villiers के यूट्यूब शो में बातचीत के दौरान कही। आईपीएल 2026 में वह Punjab Kings के लिए खेलते नजर आएंगे और इस सीजन को अपने करियर के लिए बेहद अहम मान रहे हैं।

“छह महीने से शराब को हाथ नहीं लगाया”

चहल ने इंटरव्यू में कहा कि उम्र बढ़ने के साथ फिटनेस बनाए रखना मुश्किल होता है, इसलिए उन्होंने अपनी जीवनशैली में बदलाव करने का फैसला लिया।उन्होंने कहा,

'मैंने शराब पीना छोड़ दिया है। छह महीने से ज्यादा हो गए हैं, मैंने शराब को हाथ नहीं लगाया। मेरी उम्र अब 35 साल है, इसलिए मुझे अपने शरीर का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। मैं अपनी टीम के लिए 150 प्रतिशत देना चाहता हूं।'

उन्होंने यह भी कहा कि टीम में सीनियर खिलाड़ी होने के कारण उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। मैं चाहता हूं कि युवा खिलाड़ी मुझसे कुछ सीखें और मैं मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ दूं, चहल ने कहा।

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन का लक्ष्य

चहल इस बार आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे और टीम को पहली बार खिताब दिलाने का सपना देख रहे हैं। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। चहल ने कहा कि पिछले साल टीम के कुछ अहम खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे, जिसका असर पड़ा। उन्होंने खास तौर पर Marco Jansen का जिक्र किया।

अगर मार्को जानसेन फाइनल में होते तो हम ट्रॉफी जीत सकते थे। उन्होंने पूरे सीजन शानदार गेंदबाजी की थी और बल्लेबाजी में भी टीम के लिए महत्वपूर्ण रहे थे, चहल ने कहा।

पिछले सीजन में चोट से जूझ रहे थे चहल

चहल ने पहली बार यह भी बताया कि पिछले आईपीएल सीजन के आखिरी मैचों में वह चोटिल थे। उन्होंने खुलासा किया कि कोलकाता के खिलाफ मैच के बाद उनकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद उनके हाथ की उंगली में भी चोट लग गई थी। उन्होंने कहा, मैं पूरी तरह फिट नहीं था। पसलियों में फ्रैक्चर था और बाद में उंगली में भी चोट लग गई। 

इसी वजह से मैं सेमीफाइनल और फाइनल में अपनी स्वाभाविक लेग स्पिन नहीं कर पाया। इसके बावजूद उन्होंने टीम के लिए खेलने का फैसला किया, क्योंकि टीम खिताब जीतने के करीब थी।

Leave a comment