Italian Open 2026: 50 साल बाद इटली के नाम पुरुष एकल खिताब, यानिक सिनर ने रचा इतिहास

Italian Open 2026 में Jannik Sinner ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ इटली ने 50 साल बाद यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया और

स्टार टेनिस खिलाड़ी Jannik Sinner ने इतिहास रचते हुए Italian Open 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। रोम के फोरो इटालिको में खेले गए फाइनल में दुनिया के नंबर-1 सिनर ने नॉर्वे के Casper Ruud को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी Jannik Sinner ने इतिहास रचते हुए इटैलियन ओपन 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। रोम के प्रतिष्ठित फोरो इटालिको में खेले गए फाइनल में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी सिनर ने नॉर्वे के कैस्पर रुड को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ इटली को 50 साल बाद पुरुष एकल का यह प्रतिष्ठित खिताब मिला है। 

इससे पहले 1976 में एड्रिआनो पनाटा ने यह ट्रॉफी जीती थी। यह जीत न केवल घरेलू दर्शकों के लिए ऐतिहासिक रही, बल्कि टेनिस इतिहास में भी इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

सिनर ने जोकोविच के खास रिकॉर्ड की बराबरी की

इस जीत के साथ सिनर ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह अब ऐसे चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने सभी नौ ATP Masters 1000 खिताब जीत लिए हैं। इससे पहले यह कारनामा केवल सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी Novak Djokovic ने 2018 में किया था। महज 24 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना सिनर के करियर को एक नई ऊंचाई पर ले जाता है और उन्हें आधुनिक टेनिस के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में शामिल करता है।

सिनर इस समय जबरदस्त लय में हैं। उन्होंने लगातार 29 मैचों में जीत दर्ज की है और क्ले कोर्ट पर इस सीजन उनका रिकॉर्ड 17-0 रहा है। उनकी आखिरी हार फरवरी में कतर ओपन के दौरान जैकुब मेन्सिक के खिलाफ आई थी। इस प्रदर्शन ने उन्हें आगामी फ्रेंच ओपन का सबसे मजबूत दावेदार बना दिया है। खास बात यह है कि रोलां गैरो ही वह ग्रैंड स्लैम है, जिसे सिनर अब तक जीत नहीं पाए हैं। ऐसे में उनकी नजरें अब करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने पर टिकी होंगी।

Italian Open 2026: 50 साल बाद इटली के नाम पुरुष एकल खिताब, यानिक सिनर ने रचा इतिहास

रोम में दिखा फुटबॉल जैसा माहौल

फाइनल मुकाबले के दौरान रोम का सेंट्रल कोर्ट पूरी तरह सिनर के समर्थन में नजर आया। हजारों फैंस नारंगी रंग के कपड़ों में पहुंचे, जो सिनर का सिग्नेचर रंग माना जाता है। पूरे मैच के दौरान “Sinner-Sinner” के नारे स्टेडियम में गूंजते रहे। इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखने के लिए इटली के राष्ट्रपति Sergio Mattarella भी मौजूद रहे। मैच के बाद सिनर ने कहा, “50 साल बाद यह ट्रॉफी फिर इटली आई है। यह मेरे और पूरे देश के लिए बेहद खास पल है।”

Casper Ruud ने फाइनल में अच्छी शुरुआत की और शुरुआती गेम्स में दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन सिनर ने धीरे-धीरे मैच पर पकड़ बना ली। दूसरे सेट में सिनर के शानदार बैकहैंड विनर्स और तेज सर्विस ने रुड को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ सिनर का रुड के खिलाफ करियर रिकॉर्ड 5-0 हो गया है।

मैच के बाद रुड ने सिनर की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मौजूदा फॉर्म को शब्दों में बयान करना मुश्किल है और उन्होंने सिनर को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। इटली के लिए यह दिन और भी यादगार बन गया जब पुरुष युगल खिताब भी घरेलू खिलाड़ियों ने अपने नाम किया। इटली की जोड़ी सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावासोरी ने फाइनल में मार्सेल ग्रानोलर्स और होरासियो जेबालोस को कड़े मुकाबले में 7-6(8), 6-7(3), 10-3 से हराया।

Leave a comment