Jacqueline Fernandez की मां का स्ट्रोक से निधन, ICU में थीं भर्ती

Jacqueline mother: एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez की मां का स्ट्रोक के चलते निधन हो गया। वे कुछ समय से ICU में भर्ती थीं। बॉलीवुड में शोक की लहर, जानें पूरी खबर

श्रीलंकन एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का निधन हो गया है। कुछ दिन पहले उन्हें स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ICU में भर्ती रहने के बाद अब उनकी मौत की खबर सामने आई है। अंतिम संस्कार की तैयारियां प्राइवेट रखी गई हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का निधन हो गया है। कुछ दिन पहले उन्हें स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते 13 दिनों से वह ICU में भर्ती थीं और जिंदगी से जंग लड़ रही थीं। लेकिन अब उनकी मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया है।

अस्पताल में भर्ती थीं किम, जैकलीन ने छोड़ा था IPL इवेंट

किम फर्नांडिस को 24 मार्च को स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें तत्काल लीलावती अस्पताल ले जाया गया। ICU में उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। जैसे ही जैकलीन को अपनी मां की तबीयत का पता चला, वह फौरन गुवाहाटी में होने वाले IPL 2025 के ओपनिंग सेरेमनी से नाम वापस लेकर मुंबई लौट आई थीं। वह अपनी मां के पास पूरे समय मौजूद रहीं। जैकलीन इस इवेंट में परफॉर्म करने वाली थीं, लेकिन उन्होंने मां की तबीयत को प्राथमिकता दी।

सलमान खान भी पहुंचे थे हालचाल लेने

जब किम फर्नांडिस ICU में भर्ती थीं, उस दौरान सलमान खान भी अस्पताल पहुंचे थे। जैकलीन और सलमान अच्छे दोस्त माने जाते हैं और उन्होंने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। सलमान का यूं संकट की घड़ी में साथ होना बताता है कि बॉलीवुड में अब भी रिश्तों की अहमियत बरकरार है।

परिवार ने चुना प्राइवेट विदाई का रास्ता

किम फर्नांडिस हमेशा लाइमलाइट से दूर रहीं लेकिन जैकलीन की जिंदगी में उनकी भूमिका बेहद अहम रही। खबरों के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार बेहद प्राइवेट तरीके से किया जाएगा। केवल परिवार और करीबी दोस्त ही इस समारोह में शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक जैकलीन या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

वर्क फ्रंट पर जैकलीन की अगली फिल्में

जैकलीन फर्नांडिस को आखिरी बार सोनू सूद के साथ फिल्म फतेह में देखा गया था। इसके अलावा, वह अजय देवगन के साथ रेड 2, वेलकम टू द जंगल और वेलकम 5 जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हालांकि, मां के निधन के बाद फिलहाल वह इन सभी प्रोजेक्ट्स से ब्रेक ले सकती हैं। जैकलीन फर्नांडिस के लिए यह वक्त बेहद कठिन है। मां का साया उठना किसी के लिए भी बड़ा सदमा होता है। उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग इस दुखद घड़ी में उनके साथ हैं और उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।

Leave a comment