कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं परिणीति, बोलीं- डिलीवरी के बाद शरीर में बदलाव होना सामान्य

Katrina Kaif Body Shaming: कैटरीना कैफ की पोस्टपार्टम बॉडी पर हुई ट्रोलिंग के बीच परिणीति चोपड़ा ने आलोचना की। उन्होंने कहा कि डिलीवरी के बाद शरीर में बदलाव

हाल ही में कटरीना कैफ के लिए एक आम आउटिंग खासा चर्चा का विषय बन गई, जब प्रेग्नेंसी के बाद उनके शरीर में आए बदलावों को लेकर कुछ यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया।

Parineeti Chopra on Katrina Kaif: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कैटरीना कैफ को लेकर हुई ऑनलाइन ट्रोलिंग पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। कैटरीना के मां बनने के बाद उनके शरीर में आए बदलावों को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने टिप्पणियां की थीं। परिणीति ने ऐसी सोच की आलोचना करते हुए कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिला के शरीर में होने वाले बदलावों को नकारात्मक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

कैटरीना कैफ ने अपने निजी जीवन को लेकर हमेशा काफी हद तक सीमित सार्वजनिक जानकारी साझा की है। हालिया आउटिंग के दौरान उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने टिप्पणियां कीं। इसके बाद उनके प्रशंसकों और कुछ फिल्मी सितारों ने अभिनेत्री के समर्थन में आवाज उठाई। अब परिणीति चोपड़ा ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है।

डिलीवरी के बाद शरीर में बदलाव पर क्या बोलीं परिणीति?

एक बातचीत के दौरान परिणीति चोपड़ा ने महिलाओं के शरीर को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि किसी महिला के प्रसव के बाद उसके शरीर में बदलाव होना स्वाभाविक प्रक्रिया है और इसे शर्मिंदगी से जोड़ना उचित नहीं है। परिणीति ने उदाहरण देते हुए समझाया कि इंसान के शरीर में होने वाले कई बदलावों को सामान्य माना जाता है। 

बाल कटवाने पर बाल छोटे हो जाते हैं, छुट्टियों के बाद त्वचा का रंग बदल सकता है और नियमित व्यायाम करने से शरीर में मांसपेशियां और एब्स दिखाई देने लगते हैं। उनके मुताबिक, इन बदलावों को लोग सामान्य तौर पर सकारात्मक नजरिए से देखते हैं। अभिनेत्री ने इसी संदर्भ में सवाल किया कि जब एक महिला बच्चे को जन्म देती है और उसके शरीर पर उस प्रक्रिया के निशान दिखाई देते हैं, तो उन्हें नकारात्मक क्यों माना जाए।

‘शरीर के बदलावों को सेलिब्रेट करना चाहिए’

परिणीति चोपड़ा ने कहा कि मां बनने के बाद शरीर में आए बदलाव किसी महिला के लिए शर्मिंदगी का कारण नहीं होने चाहिए। उन्होंने स्ट्रेच मार्क्स का उदाहरण देते हुए कहा कि इन्हें भी बच्चे को जन्म देने की यात्रा से जुड़े सामान्य शारीरिक बदलाव के रूप में देखा जा सकता है। उनका कहना था कि किसी महिला के शरीर को देखकर उसकी आलोचना करने के बजाय उसके अनुभव और मातृत्व का सम्मान किया जाना चाहिए। 

परिणीति के अनुसार, अगर किसी महिला के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स हैं, तो उन्हें लेकर नकारात्मक टिप्पणी करने की बजाय यह समझना चाहिए कि उसके शरीर ने एक महत्वपूर्ण बदलाव का अनुभव किया है।

कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग के बाद शुरू हुई चर्चा

कैटरीना कैफ के शरीर में बदलावों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणियों ने एक बार फिर सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी और उनके शरीर पर सार्वजनिक टिप्पणी करने की सीमा को चर्चा में ला दिया है। खासतौर पर मां बनने के बाद महिलाओं के शरीर को लेकर सोशल मीडिया पर होने वाली टिप्पणियां अक्सर बहस का विषय बनती रही हैं।

कैटरीना ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं उनके प्रशंसकों और इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका समर्थन किया। परिणीति की टिप्पणी भी इसी व्यापक बहस का हिस्सा है, जिसमें महिलाओं से जुड़े बॉडी इमेज और मातृत्व के बाद होने वाले शारीरिक बदलावों को लेकर सामाजिक सोच पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Leave a comment