विवेक ओबेरॉय की गोद ली बेटी सहारा शाह करेंगी एक्टिंग डेब्यू, फिल्म साइन करने से पहले लिया आशीर्वाद

Sahara Shah Acting Debut: विवेक ओबेरॉय की गोद ली बेटी सहारा शाह नेपाली फिल्म ‘26 Crore’ से एक्टिंग डेब्यू करेंगी। फिल्म साइन करने से पहले उन्होंने विवेक

विवेक ओबेरॉय अपनी फिल्मों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे बच्चों के इलाज में मदद करते रहे हैं। विवेक ओबेरॉय के परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा और दो बच्चे विवान वीर व अमेया निर्वाण हैं। 

Vivek Oberoi Adopted Daughter: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह अब मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। 22 साल की सहारा ने अपनी एविएशन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अभिनय को करियर के रूप में चुनने का फैसला किया है। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म साइन करने का फैसला विवेक ओबेरॉय की मौजूदगी में किया और इस दौरान उनका आशीर्वाद भी लिया।

सहारा शाह हाल ही में मुंबई में आयोजित एक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचीं। कार्यक्रम में विवेक ओबेरॉय भी मौजूद थे। इसी दौरान सहारा ने अपने एक्टिंग करियर से जुड़े फैसले के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही एक नेपाली फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाने वाली हैं।

सहारा शाह ने पूरी की एविएशन ट्रेनिंग

सहारा ने बताया कि उन्होंने एविएशन की ट्रेनिंग पूरी कर ली है और जल्द ही दुबई जाने की योजना है। हालांकि, उनके करियर का अगला पड़ाव अब अभिनय बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक नेपाली फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार मिला है। सहारा ने फिल्म साइन करने का फैसला एक खास तरीके से किया। उन्होंने विवेक ओबेरॉय की मौजूदगी में स्टेज पर फिल्म से जुड़ी औपचारिकता पूरी की। उनके लिए यह पल इसलिए भी खास था क्योंकि विवेक बचपन से उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं।

सहारा ने अपने संबोधन में कहा कि वह बचपन से विवेक को देखती आई हैं और उनके काम से प्रेरित रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अभिनेता की उपलब्धियों के मुकाम तक पहुंचने को लेकर खुद पर कोई दबाव नहीं डालना चाहतीं, लेकिन उनके नक्शेकदम पर चलने की इच्छा हमेशा से रही है।

ढाई साल की उम्र में विवेक ने लिया था गोद

सहारा शाह की जिंदगी की कहानी उनके अभिनय करियर से कहीं ज्यादा खास है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जब वह करीब ढाई साल की थीं, तब विवेक ओबेरॉय ने उन्हें गोद लिया था। उस समय सहारा कैंसर से जूझ रही थीं। विवेक ओबेरॉय लंबे समय से कैंसर से प्रभावित बच्चों की मदद से जुड़े सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। 

सहारा के इलाज और उनकी पढ़ाई से जुड़े खर्चों में भी उन्होंने सहयोग किया। समय के साथ सहारा ने बीमारी के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी और अब वह कैंसर से मुक्त हैं।

पहली फिल्म का फैसला बना भावुक पल

सहारा के लिए अपनी पहली फिल्म साइन करना सिर्फ करियर की शुरुआत नहीं, बल्कि उनके और विवेक ओबेरॉय के रिश्ते से जुड़ा भावनात्मक पल भी रहा। जब उन्होंने अभिनेता की मौजूदगी में फिल्म साइन की, तो विवेक भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। इस मौके पर सहारा ने विवेक के प्रति अपना आभार भी जताया। 

उन्होंने कहा कि जब से वह छोटी थीं, तब से विवेक उनकी जिंदगी का हिस्सा रहे हैं। उनके मुताबिक, अभिनय की दुनिया में आने का फैसला कहीं न कहीं उनके बचपन से देखे गए अनुभवों और प्रेरणा से भी जुड़ा है।

Leave a comment