जैविक सुरक्षा पर जयशंकर की सख्त चेतावनी, वैश्विक समुदाय को उठाने होंगे कदम

विदेश मंत्री जयशंकर ने BWC सम्मेलन में कहा कि जैविक हथियारों और तकनीक के खतरे बढ़ रहे हैं, वैश्विक समुदाय को तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है।
जैविक सुरक्षा पर जयशंकर की सख्त चेतावनी, वैश्विक समुदाय को उठाने होंगे कदम

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने BWC की 50वीं वर्षगांठ पर चेताया कि जैविक खतरे तेज़ी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक सुरक्षा असमान रहेगी यदि BWC और जैविक सुरक्षा उपायों में सुधार नहीं किया गया।

New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने Biological Weapons Convention (BWC) की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व को जैविक सुरक्षा (Biosecurity) को लेकर गंभीर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि समय कम है और खतरे तेज़ी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि अगर अब वैश्विक समुदाय गंभीर कदम नहीं उठाता तो अगली जैविक आपदा किसी सीमा का पालन नहीं करेगी। 

जयशंकर ने कहा कि तेज़ी से विकसित हो रही जैव प्रौद्योगिकी, जीनोम एडिटिंग, सिंथेटिक बायोलॉजी और AI-based designing टूल अब पहले से कहीं ज्यादा आसानी से उपलब्ध हैं और उनका दुरुपयोग खतरनाक परिणाम दे सकता है।

वैश्विक सुरक्षा में असमानता का खतरा

जयशंकर ने स्पष्ट किया कि अगर जैव सुरक्षा असमान होगी तो वैश्विक सुरक्षा भी असमान ही रहेगी। COVID-19 महामारी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जैविक खतरे प्राकृतिक हों, आकस्मिक हों या जानबूझकर पैदा किए गए हों, यह किसी चेतावनी का इंतजार नहीं करते। उन्होंने जोर देकर कहा कि मजबूत Public Health Infrastructure ही असली सुरक्षा है।

ग्लोबल साउथ की चुनौतियां 

विदेश मंत्री ने ग्लोबल साउथ यानी एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के देशों के सामने स्वास्थ्य तंत्र की कमजोरियों, सीमित लैब क्षमता और दवाओं तक असमान पहुँच जैसी चुनौतियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि यह केवल विकास संबंधी कमी नहीं बल्कि वैश्विक जोखिम हैं।

जैविक सुरक्षा पर जयशंकर की सख्त चेतावनी, वैश्विक समुदाय को उठाने होंगे कदम

ग्लोबल साउथ सबसे अधिक असुरक्षित है, लेकिन समाधान बनाने की क्षमता भी सबसे अधिक उसी में है। आने वाले 50 वर्षों के वैश्विक जैविक सुरक्षा ढांचे को आकार देने का हक उसी को मिलना चाहिए।

भारत की जैविक सुरक्षा क्षमता

जयशंकर ने भारत की क्षमताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि दुनिया के 60% वैक्सीन भारत बनाता है और 20% Generic Medicines भारत से जाती हैं। अफ्रीका में इस्तेमाल होने वाली 60% दवाइयाँ भारत से आती हैं। 2014 में केवल 50 Biotech Startups थे, जो अब बढ़कर 11,000 से अधिक हो गए हैं। भारत में उन्नत BSL-3 और BSL-4 लैब नेटवर्क मौजूद है और Digital Health Infrastructure तेजी से विकसित हो रहा है। COVID-19 के दौरान India’s Vaccine Maitri के तहत भारत ने 100 से अधिक देशों को लगभग 300 मिलियन डोज़ वैक्सीन भेजी।

BWC की कमजोरियाँ

जयशंकर ने Biological Weapons Convention की खामियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि BWC में कोई मजबूत Compliance System, स्थायी Technical Body या वैज्ञानिक प्रगति पर निगरानी तंत्र नहीं है। Non-State Actors जैसे आतंकी संगठन जैविक हथियारों का दुरुपयोग कर सकते हैं, जो अब दूर की आशंका नहीं बल्कि वास्तविक खतरा है। उन्होंने National Implementation Framework की आवश्यकता बताई, जिसमें High-risk Agents की पहचान, Dual-use Research की निगरानी और Incident Management शामिल हैं।

भारत का वैश्विक नेतृत्व 

जयशंकर ने कहा कि भारत न केवल BWC और CWC का जिम्मेदार सदस्य है, बल्कि Wassenaar Arrangement, MTCR और Australia Group जैसे निर्यात नियंत्रण ढांचों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। भारत UNSC 1540 के तहत कई देशों को Capacity Building में मदद कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत ने वैश्विक स्वास्थ्य और जैविक सुरक्षा में नेतृत्व दिखाया है और संकट के समय दूसरों की मदद करके अपनी जिम्मेदारी साबित की है।

Leave a comment