जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड बहाली की मांग: फारूक अब्दुल्ला ने सोनिया गांधी समेत 52 नेताओं को जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए बुलाया

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिलाने की मांग को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने सोनिया गांधी समेत 52 विपक्षी नेताओं को जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल होने

जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा (स्टेटहुड) बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस संसद के आगामी मानसून सत्र के पहले दिन नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन करेगी। 

Jammu Kashmir Statehood Demand: जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा (Statehood) बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने दिल्ली में बड़े राजनीतिक प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 प्रमुख राजनीतिक नेताओं, क्षेत्रीय दलों के प्रमुखों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है।

यह प्रदर्शन संसद के आगामी मानसून सत्र के पहले दिन आयोजित किया जाएगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस का कहना है कि इसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को फिर से पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से उठाना है।

सोनिया गांधी से लेकर थलपति विजय तक नेताओं को न्योता

फारूक अब्दुल्ला की ओर से भेजे गए निमंत्रण में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रमुख हैं। इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय (थलपति विजय), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भी आमंत्रित किया गया है।

अन्य आमंत्रित नेताओं में शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी, के. चंद्रशेखर राव, असदुद्दीन ओवैसी, सुखबीर सिंह बादल, महबूबा मुफ्ती और कई अन्य प्रमुख राजनीतिक चेहरे शामिल हैं।

फारूक अब्दुल्ला ने बताया प्रदर्शन का उद्देश्य

अपने पत्र में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वह यह अपील केवल नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष के रूप में नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और लंबे सार्वजनिक जीवन के अनुभव के आधार पर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों और लोकतांत्रिक आकांक्षाओं की रक्षा के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उनके अनुसार, यह मुद्दा केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की संघीय व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा हुआ है।

जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड बहाली की मांग: फारूक अब्दुल्ला ने सोनिया गांधी समेत 52 नेताओं को जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए बुलाया

2019 में खत्म हुआ था जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा

फारूक अब्दुल्ला ने अपने पत्र में 5 अगस्त 2019 के घटनाक्रम का उल्लेख किया। उस समय केंद्र सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने का फैसला लिया था और जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन कर इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों—जम्मू-कश्मीर और लद्दाख—में विभाजित कर दिया गया था। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा समाप्त हो गया था। नेशनल कॉन्फ्रेंस का कहना है कि संसद में उस समय केंद्र सरकार ने उचित समय पर राज्य का दर्जा बहाल करने का आश्वासन दिया था।

पार्टी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के लोगों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास बनाए रखा और 2024 में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। वर्तमान में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में निर्वाचित सरकार काम कर रही है, लेकिन राज्य का दर्जा अभी तक बहाल नहीं हुआ है।

संघवाद और लोकतांत्रिक अधिकारों का मुद्दा बताया

नेशनल कॉन्फ्रेंस का कहना है कि राज्य का दर्जा बहाल करना केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं है, बल्कि यह जनता की राजनीतिक पहचान और लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़ा विषय है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि संघवाद किसी एक राजनीतिक दल या क्षेत्र का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे देश की संवैधानिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने विपक्षी दलों और अन्य राजनीतिक संगठनों से प्रदर्शन में भाग लेकर जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने की अपील की।

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने स्पष्ट किया है कि जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि प्रदर्शन में कोई नई मांग नहीं रखी जाएगी, बल्कि केंद्र सरकार से पहले दिए गए आश्वासन को पूरा करने की अपील की जाएगी। आमंत्रित नेताओं की सूची में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, वाम दलों, क्षेत्रीय दलों और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

Leave a comment