जानकी बोड़ीवाला: ‘शैतान’ और ‘मर्दानी 3’ के रोल ने मुझे पूरी तरह निचोड़ दिया, Gen Z को बताया सबसे परफेक्ट पीढ़ी

जानकी बोड़ीवाला: ‘शैतान’ और ‘मर्दानी 3’ के रोल ने मुझे पूरी तरह निचोड़ दिया, Gen Z को बताया सबसे परफेक्ट पीढ़ी

गुजराती सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकीं ऐक्ट्रेस Janaki Bodivala अब बॉलीवुड में भी अपने कदम मजबूत कर रही हैं। गुजराती फिल्म 'वश' में उनके जबरदस्त अभिनय के लिए उन्हें नैशनल अवॉर्ड मिला था।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: गुजराती सिनेमा की मशहूर ऐक्ट्रेस जानकी बोड़ीवाला अब बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं। गुजराती फिल्म ‘वश’ में अपने शानदार अभिनय के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। इसके बाद उन्होंने अजय देवगन और आर माधवन स्टारर हिंदी रीमेक ‘शैतान’ और हाल ही में रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ में अहम भूमिका निभाई। नवभारत टाइम्स से बातचीत में जानकी ने अपने करियर, चुनौतियों और जेनरेशन Z को लेकर खुलकर बात की।

डेंटिस्ट से ऐक्ट्रेस तक का सफर

जानकी ने बताया कि वे शुरू में डेंटिस्ट की पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन उनका परिवार फिल्मों के प्रति हमेशा उत्साहित रहा। जानकी कहती हैं, "हमारे घर में हर शुक्रवार को फिल्मों की स्क्रीनिंग होती थी। बचपन से ही सिनेमा का हिस्सा बनने का मन था। पापा के कहने पर मैंने एक फिल्म के ऑडिशन दिया, जो ठीक-ठाक ही था, लेकिन डायरेक्टर ने मुझमें संभावनाएं देखीं और मेरा करियर शुरू हो गया।"

उनकी पहली फिल्म ‘छेलो दिवस’ दर्शकों को पसंद आई और तभी से उनका अभिनय करियर लगातार आगे बढ़ा। जानकी ने ‘वश’ की हिंदी रीमेक ‘शैतान’ में अपने किरदार को निभाने के अनुभव के बारे में कहा, "मुश्किल थी। एक ही किरदार दूसरी बार निभाना अलग चुनौती थी। क्लाइमैक्स शूट करते समय मेरे शरीर को पूरी तरह निचोड़ दिया गया था। रोज़ाना छोटी-मोटी चोटें लगती थीं, जिससे मेरी मां भी डर जाती थीं। उन्होंने आगे कहा कि यह अनुभव उन्हें फिजिकल और मानसिक रूप से मजबूत बना गया।

‘मर्दानी 3’ और समाज के मुद्दे

‘मर्दानी 3’ के स्याह विषय पर जानकी ने कहा, "गर्ल चाइल्ड ट्रैफिकिंग जैसी घटनाओं के बारे में पढ़कर डर और गुस्सा आता है। इसलिए जरूरी है कि हम स्ट्रॉन्ग रहें। मर्दानी महिलाओं को प्रेरित करती है कि वे अपने लिए खड़ी हों। जानकी बोड़ीवाला ने जेनरेशन Z के बारे में कहा, "हमारी पीढ़ी से पहले लोग इतने गंभीर थे कि उन्हें लगता है, Gen Z गंभीर नहीं है। लेकिन Gen Z अपनी जिंदगी खुशी-खुशी जी रही है। वे युद्ध या झगड़ों में नहीं फंसते और अपने लिए खड़े हो सकते हैं। यही उनकी खासियत है।"

वे आगे जोड़ती हैं कि Gen Z की यह स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता इंसानियत का प्रतिनिधित्व करती है। जानकी ने बताया कि ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी के साथ काम करना बेहद यादगार रहा। "हम दोनों को एक ही साल में नेशनल अवॉर्ड मिला। सेट पर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। रानी जी बेहद प्रेरणादायी, उत्साही और स्ट्रॉन्ग इंसान हैं। उनसे मिलकर और स्क्रीन शेयर करके बहुत अच्छा अनुभव हुआ।

Leave a comment