Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का लगाए भोग, मिलेगा शुभ फल, जानिए जन्माष्टमी की कुछ खास बातें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का लगाए भोग, मिलेगा शुभ फल, जानिए जन्माष्टमी की कुछ खास बातें, धार्मिक हिंदी न्यूज़, न्यूज़

Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का लगाए भोग, मिलेगा शुभ फल, जानिए जन्माष्टमी की कुछ खास बातें 

भाद्रपद के महीने में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (जन्माष्टमी 2024) पूरे देश में अत्यधिक धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से भक्त को सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। यदि आप भी अपने जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो इस लेख में बताए गए भोग को लड्डू गोपाल को अवश्य अर्पित करें।

Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का लगाए भोग, मिलेगा शुभ फल, जानिए जन्माष्टमी की कुछ खास बातें

धार्मिक न्यूज़: हर वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक परंपरा के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण (जन्म) हुआ था, इसलिए इसे जन्माष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस पावन अवसर पर विधिपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा एवं आराधना की जाती है। साथ ही, उनके प्रिय भोगों का अर्पण भी किया जाता हैं।

मान्यता है कि इस प्रकार की पूजा से साधक को सुख और शांति की प्राप्ति होती है। यदि आप भी अपने जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं लड्डू गोपाल को किन-किन चीजों का भोग लगाना शुभ माना होता हैं।

बाल गोपाल को इन चीजों का लगाना चाहिए भोग

Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का लगाए भोग, मिलेगा शुभ फल, जानिए जन्माष्टमी की कुछ खास बातें

* अगर आप जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो माखन मिश्री का भोग लगाना न भूलें। कहा जाता है कि प्रभु को माखन मिश्री का भोग अर्पित करने से भक्त का जीवन खुशियों से भर जाता है।

* इसके अलावा आप धनिया की पंजीरी भी भोग में शामिल कर सकते हैं, जो धन और संपत्ति का प्रतीक मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि धनिया की पंजीरी अर्पित करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और धन से संबंधित सभी समस्याएँ दूर हो जाती हैं।

* यह भी महत्वपूर्ण है कि भगवान श्रीकृष्ण को चरणामृत अर्पित न करने पर भोग अधूरा माना जाता है। इसलिए जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर प्रभु को चरणामृत का भोग अर्पित करना न भूलें।

जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त और भोग मन्त्र

Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का लगाए भोग, मिलेगा शुभ फल, जानिए जन्माष्टमी की कुछ खास बातें

शास्त्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि (श्रीकृष्ण जन्माष्टमी) 25 अगस्त 2024, रविवार को रात 3 बजकर 38 मिनट पर प्रारंभ होगी। इसका समापन 26 अगस्त, 2024, सोमवार को रात 02 बजकर 17 मिनट पर होगा। इस प्रकार जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को भोग अर्पित करते समय निम्नलिखित मंत्र का जप करना अनिवार्य है। धार्मिक मान्यता है कि मंत्र के बिना भगवान श्रीकृष्ण भोग को स्वीकार नहीं करते हैं।

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये।

गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

 

Leave a comment