Job Alert: अब IGNOU डिग्री वालों को भी मौका, भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव

फरवरी 2026 जॉब अपडेट: IGNOU ने पैन इंडिया प्लेसमेंट ड्राइव का ऐलान किया। RPSC सभी परीक्षाओं के नंबर जारी करेगा, MPESB एक परीक्षा से कई भर्तियां करेगा।
Job Alert: अब IGNOU डिग्री वालों को भी मौका, भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव

IGNOU के छात्रों और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। IGNOU ने देशभर में प्लेसमेंट ड्राइव का ऐलान किया है, जबकि RPSC ने सभी परीक्षाओं के नंबर सार्वजनिक करने और MPESB ने एक परीक्षा से कई भर्तियों की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Job Alert Update: फरवरी 2026 में नौकरी और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर तीन अहम बदलाव सामने आए हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने 10 से 13 फरवरी तक छह शहरों में पैन इंडिया प्लेसमेंट ड्राइव की घोषणा की है, जिसमें मौजूदा और पूर्व छात्रों को निजी कंपनियों में इंटरव्यू का मौका मिलेगा। वहीं राजस्थान में RPSC ने सभी भर्ती परीक्षाओं के उम्मीदवारों के नंबर सार्वजनिक करने का फैसला लिया है, जबकि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल समान पदों के लिए एक ही परीक्षा से कई भर्तियों की तैयारी कर रहा है। इन कदमों का मकसद युवाओं को पारदर्शी और आसान अवसर देना है।

IGNOU के छात्रों के लिए नौकरी का मौका

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने पैन इंडिया प्लेसमेंट ड्राइव की घोषणा की है। यह ड्राइव 10 से 13 फरवरी के बीच देश के छह शहरों में आयोजित होगी, जहां IGNOU के मौजूदा और पूर्व छात्रों को निजी कंपनियों के साथ सीधे इंटरव्यू का मौका मिलेगा।

रोजगार मेले IGNOU के रीजनल सेंटर्स पर लगाए जाएंगे। इसमें शामिल होने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। विश्वविद्यालय का कहना है कि इस पहल का मकसद डिस्टेंस एजुकेशन से पढ़ाई कर चुके छात्रों को भी मुख्यधारा के रोजगार अवसरों से जोड़ना है।

Job Alert: अब IGNOU डिग्री वालों को भी मौका, भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव

RPSC का बड़ा फैसला, अब सबके नंबर होंगे सार्वजनिक

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से उठ रही पारदर्शिता की मांग पर बड़ा कदम उठाया है। अब RPSC की ओर से आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवारों के पूरे नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे।

अब तक केवल चयन सूची और कट-ऑफ जारी होती थी, जबकि व्यक्तिगत स्कोर जानने के लिए अभ्यर्थियों को आरटीआई या लंबा इंतजार करना पड़ता था। आयोग के इस फैसले से परीक्षाओं पर भरोसा बढ़ने और विवादों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

MP में एक परीक्षा से कई भर्तियों की तैयारी

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भी भर्ती प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। योजना के तहत समान प्रकृति वाले पदों के लिए साल में एक ही परीक्षा कराई जाएगी।

इस परीक्षा का स्कोरकार्ड MPESB की वेबसाइट पर जारी होगा और उसी के आधार पर अलग-अलग विभागों में भर्ती की जाएगी। इससे न सिर्फ परीक्षाओं की संख्या घटेगी, बल्कि उम्मीदवारों को बार-बार आवेदन और परीक्षा देने के झंझट से भी राहत मिलेगी।

Leave a comment