कानपुर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हाईवे पर आगे चल रहे एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन की छत तक उखड़ गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।









