Kapil Sharma Show Season 3: सलमान के साथ सिद्धू की वापसी, कॉमेडी को मिलेगा नया तड़का

Kapil Sharma Show के तीसरे सीज़न में सलमान खान की मौजूदगी और नवजोत सिंह सिद्धू की धमाकेदार वापसी से हंसी का डोज़ दोगुना होगा। जानिए नए सीज़न की शुरुआत कब होगी

इंडियन कॉमेडी की दुनिया में एक बार फिर से जोरदार वापसी होने जा रही है, क्योंकि फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने पॉपुलर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीज़न के साथ वापस आ रहे हैं।

Kapil Sharma Show: इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे चर्चित कॉमेडी सीरीज़ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ एक बार फिर लौट आई है, और इस बार पहले से ज्यादा हंसी, मस्ती और नए कॉन्सेप्ट के साथ। सीजन 3 का प्रीमियर 21 जून 2025 को रात 8 बजे से नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार देखने को मिलेगा, और इससे जुड़ी कुछ इनसाइड तस्वीरें व जानकारी पहले ही दर्शकों में उत्साह जगा चुकी हैं।

शो के पहले गेस्ट होंगे सलमान खान, सिद्धू की धमाकेदार वापसी

शो की बीटीएस (Behind the Scenes) तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पहले एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पहले मेहमान बनकर शो की रौनक बढ़ाने जा रहे हैं। खास बात यह है कि नवजोत सिंह सिद्धू भी लंबे अंतराल के बाद शो में वापसी कर रहे हैं। उनकी मजेदार शायरियां और तुनक मिजाज हंसी शो को एक बार फिर पुराने रंग में रंगने वाले हैं।

Kapil Sharma Show Season 3: सलमान के साथ सिद्धू की वापसी, कॉमेडी को मिलेगा नया तड़का

इस बार कपिल शर्मा के साथ उनकी पुरानी मजबूत टीम कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, और अर्चना पूरन सिंह फिर से जुड़ रही है। यह वही टीम है जिसने शो को पहले सीज़न में देशभर में एक जबरदस्त पहचान दिलाई थी। लेकिन इस बार सिर्फ वही नहीं, कुछ नई झलकियां और नया अनुभव भी शो में जोड़ा गया है, जो इसे और भी खास बना रहा है।

सुपरफैन का मिलेगा मंच, आम लोग भी बनेंगे हिस्सा

नेटफ्लिक्स और शो प्रोडक्शन टीम ने इस बार शो में एक नया कॉन्सेप्ट ‘सुपरफैन’ जोड़ा है। यानी, अब केवल सेलिब्रिटी ही नहीं बल्कि आम जनता, जो कपिल शर्मा के शो की सच्चे फैंस हैं, और जिनके पास कोई खास हुनर है भी मंच का हिस्सा बन सकेंगे। ये सुपरफैन्स कपिल और उनकी टीम के साथ मजेदार एक्ट्स में भाग लेंगे या अपने टैलेंट से शो को मनोरंजक बनाएंगे। यह कदम दर्शकों से शो को और गहराई से जोड़ने की दिशा में एक इनोवेटिव प्रयोग माना जा रहा है।

Kapil Sharma Show Season 3: सलमान के साथ सिद्धू की वापसी, कॉमेडी को मिलेगा नया तड़का

नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर, फॉर्मेट में बड़ा बदलाव

इस बार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ टेलीविजन के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा। यह बदलाव शो को एक नई ऑडियंस तक पहुंचाने का प्रयास है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने कहा कि दर्शकों को “कॉमेडी से भरपूर लेकिन कहीं गहरी इंसानियत से जुड़ी बातचीत” भी देखने को मिलेगी। शो की एपिसोडिक टाइमिंग पहले से लंबी होगी और मेहमानों से बातचीत का फॉर्मेट और भी इंटरएक्टिव होगा।

जहां पिछली बार शो का फोकस कॉमेडी स्केच और मजाक तक सीमित था, वहीं इस बार शो में सेलेब्स और सुपरफैन्स अपने जीवन के अनुभव, करियर की चुनौतियां, पारिवारिक रिश्ते और संघर्षों की कहानियां भी साझा करेंगे। इससे यह शो सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि एक इमोशनल और इंस्पिरेशनल जर्नी का हिस्सा भी बन जाएगा।

Leave a comment