Karnataka 10th Result 2025: थोड़ी देर में होगा रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Karnataka SSLC Result 2025 कुछ ही देर में ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। स्टूडेंट्स अपना 10वीं का परिणाम kseab.karnataka.gov.in या karresults.nic.in

कर्नाटक बोर्ड (KSEAB) द्वारा कक्षा 10वीं (SSLC) के नतीजे थोड़ी ही देर में घोषित किए जा रहे हैं। इस साल 8 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था और अब उनका इंतजार लगभग समाप्त हो चुका है।

एजुकेशन: कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने आज 2 मई 2025 को 10वीं कक्षा (SSLC) का परिणाम घोषित कर दिया है। राज्य भर के करीब 9 लाख छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि महीनों की मेहनत का फल उन्हें अब परिणाम के रूप में मिला है। बोर्ड ने सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा की और इसके एक घंटे बाद यानी दोपहर 12:30 बजे से विद्यार्थी ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

वेबसाइट पर उपलब्ध हैं नतीजे

कर्नाटक बोर्ड के SSLC परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों karresults.nic.in और kseab.karnataka.gov.in पर उपलब्ध हैं। विद्यार्थी इन पोर्टलों के माध्यम से न सिर्फ अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं बल्कि उसकी डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं। 5 आसान स्टेप्स में ऐसे करें रिजल्ट चेक और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड

Karnataka 10th Result 2025: थोड़ी देर में होगा रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर karresults.nic.in वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर SSLC 10th Exam Results 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।
  • आप चाहें तो उसका स्क्रीनशॉट लें या डाउनलोड पीडीएफ”विकल्प से डिजिटल मार्कशीट सेव कर लें।

परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या

इस वर्ष 21 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित हुई SSLC परीक्षा में कुल 8.96 लाख छात्रों ने भाग लिया था। इनमें 4.61 लाख लड़के और 4.34 लाख लड़कियां शामिल थीं। परीक्षा का आयोजन राज्य के 2,818 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जो छात्र इस बार परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं, उनके लिए घबराने की जरूरत नहीं है। KSEAB ने स्पष्ट किया है कि उन्हें पास होने के लिए दो अतिरिक्त मौके दिए जाएंगे, जिन्हें परीक्षा 2 और परीक्षा 3 के नाम से जाना जाएगा। यह दोबारा परीक्षा देने का एक सुनहरा अवसर होगा।

कम अंक वालों के लिए पुनर्मूल्यांकन का विकल्प

यदि किसी विद्यार्थी को लगता है कि उसके अंक अपेक्षा से कम आए हैं, तो वह पुनर्मूल्यांकन या उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकता है। इसके जरिए बोर्ड उत्तरों की दोबारा जांच करेगा और यदि कोई गलती पाई जाती है, तो अंक संशोधित किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा प्रदान की गई डिजिटल मार्कशीट को अस्थायी प्रमाण पत्र के रूप में मान्यता दी गई है। विद्यार्थी इसका उपयोग स्कूल में आगे की पढ़ाई या अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं के लिए कर सकते हैं। हालांकि, ओरिजिनल मार्कशीट कुछ हफ्तों बाद संबंधित स्कूलों में उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Leave a comment