कौन हैं Tabinda Sanpal? ‘Desi Bling’ की ‘Gold Queen’ और अरबों की लग्जरी लाइफस्टाइल की कहानी

‘Desi Bling’ फेम Tabinda Sanpal एक अरबपति बिजनेस फैमिली की सदस्य और सोशलाइट हैं, जो अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, गोल्ड कलेक्शन और ड्रीम लाइफ के लिए

नेटफ्लिक्स की नई रियलिटी सीरीज Desi Bling इन दिनों दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। यह शो मुख्य रूप से दुबई में रहने वाले अमीर भारतीय प्रवासियों की लग्जरी लाइफस्टाइल और उनके निजी जीवन की झलक दिखाता है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: Netflix की नई रियलिटी सीरीज “Desi Bling” ने वैश्विक दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। यह शो दुबई में रहने वाले अमीर भारतीय प्रवासियों की भव्य और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल को दिखाता है। शो के कई किरदारों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं हैं बिजनेसवुमन और सोशलाइट ताबिंदा सनपाल, जिनकी लग्जरी लाइफ, निजी रिश्ते और अनोखी सोच ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

बुर्ज खलीफा से दिखी लग्जरी लाइफस्टाइल

शो के शुरुआती एपिसोड में ताबिंदा का जीवन दुबई के प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा में दिखाया गया है। यहां वह अपने पति सतीश सनपाल के साथ बेहद आलीशान जीवन जीती नजर आती हैं। शो में कई सीन ऐसे हैं जहां वह अपने पति की देखभाल करती दिखती हैं, जैसे पैरों की मालिश और नाखून काटना। एक सीन में वह मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि इतनी सेवा के बदले उन्हें एक लग्जरी गिफ्ट मिलना चाहिए। यह दृश्य सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और दर्शकों के बीच बहस का विषय बन गया।

रिश्तों और असुरक्षा पर खुली बातचीत

शो में ताबिंदा अपने निजी रिश्तों को लेकर भी खुलकर बात करती हैं। वह अपने पति सतीश सनपाल के व्यवहार और उनके सोशल लाइफ को लेकर अपनी असुरक्षाओं को साझा करती हैं। कई एपिसोड में वह अपने पति की पिछली शादी और बच्चों का जिक्र करती हैं और यह भी बताती हैं कि उन्हें इस बात से मानसिक रूप से चुनौती महसूस होती है। हालांकि, वह यह भी स्वीकार करती हैं कि उन्होंने इस रिश्ते को अपनी शर्तों के साथ अपनाया है।

शो के अनुसार, सतीश सनपाल पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी हैं। ताबिंदा के मुताबिक, उनके रिश्ते की शुरुआत ऐसे समय में हुई जब सतीश की पर्सनल लाइफ जटिल दौर से गुजर रही थी। शो में यह भी दिखाया गया है कि सतीश अपने बच्चों और पहली पत्नी से संपर्क में रहते हैं, जिसको लेकर ताबिंदा अपनी भावनाएं साझा करती हैं। यह पूरा फैमिली डायनैमिक शो का एक बड़ा हिस्सा बनता है।

बिजनेसवुमन के तौर पर ताबिंदा की पहचान

ताबिंदा सनपाल केवल एक रियलिटी शो पर्सनैलिटी नहीं हैं, बल्कि वह एक सफल उद्यमी भी हैं। वह फाइनेंशियल कंपनी Anax Capital की संस्थापक और निदेशक हैं, जो यूएई में फाइनेंशियल ब्रोकरेज सेक्टर में काम करती है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी मजबूत है। उन्होंने फाइनेंस और बिजनेस में पढ़ाई की है और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय नियमों में विशेषज्ञता हासिल की है।

उनकी और उनके पति की संयुक्त संपत्ति लगभग 1.5 बिलियन डॉलर (करीब 14,000 करोड़ रुपये से अधिक) आंकी जाती है, जिससे वे UAE के प्रमुख हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स में शामिल होते हैं।

Leave a comment