अमेरिकी सिंगर, एक्ट्रेस और सॉन्गराइटर केट हडसन ने हाल ही में अपने करियर को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। हॉलीवुड में रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की सफल स्टार रह चुकी केट ने बताया कि जब उन्होंने 30 वर्ष की उम्र में अपने संगीत करियर की शुरुआत करने का फैसला किया।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: केट हडसन को फिल्म Song Sung Blue में अपनी दमदार भूमिका के लिए ऑस्कर में नामांकन मिला है। हाल ही में Santa Barbara International Film Festival के दौरान आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में उन्होंने अपने करियर के विभिन्न पड़ावों पर खुलकर चर्चा की। इस मौके पर उन्हें प्रतिष्ठित अर्लिंग्टन आर्टिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान हडसन ने अपने अभिनय सफर, चुनौतियों और सफलताओं को साझा करते हुए कहा कि यह पहचान उनके लिए बेहद खास और प्रेरणादायक है।
30 की उम्र में म्यूजिक करियर की शुरुआत
केट हडसन पहले से ही एक स्थापित अभिनेत्री थीं, जब उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखने का निर्णय लिया। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने साझा किया कि उन्हें इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने सलाह दी थी कि 30 की उम्र में नया म्यूजिक करियर शुरू करना जोखिम भरा कदम है। लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि यदि उन्होंने अपनी संगीत प्रतिभा को मौका नहीं दिया, तो उन्हें जीवनभर पछतावा रहेगा।
इसी सोच के साथ उन्होंने 2024 में अपना पहला एल्बम ‘Glorious’ रिलीज किया। इस एल्बम को श्रोताओं और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। केट के अनुसार, यह उनके जीवन का एक नया और साहसिक अध्याय था, जिसने उन्हें खुद को एक अलग रूप में पेश करने का अवसर दिया।

ऑस्कर नामांकन और नई उम्मीदें
केट हडसन इन दिनों फिल्म ‘Song Sung Blue’ में अपनी भूमिका के लिए चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर) में नामांकन मिला है। उन्होंने हाल ही में Santa Barbara International Film Festival के दौरान अपने करियर और निजी अनुभवों पर खुलकर बात की। समारोह में उन्हें “अर्लिंग्टन आर्टिस्ट ऑफ द ईयर” सम्मान से नवाजा गया।
केट का कहना है कि ऑस्कर नामांकन उनके लिए गर्व की बात है, लेकिन उनका उद्देश्य सिर्फ पुरस्कार जीतना नहीं है। वे चाहती हैं कि दर्शक सिनेमाघरों में लौटें और फिल्मों का आनंद लें। उनके मुताबिक, सिनेमा एक सामूहिक अनुभव है, जिसे बड़े पर्दे पर ही सही मायने में महसूस किया जा सकता है।
रोमांटिक कॉमेडी से मिली पहचान
हॉलीवुड में केट हडसन की पहचान रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों से बनी। उन्होंने ‘How to Lose a Guy in 10 Days’, ‘Bride Wars’, ‘Something Borrowed’ और ‘Fool's Gold’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। इन फिल्मों ने उन्हें वैश्विक लोकप्रियता दिलाई। हालांकि, केट का मानना है कि कॉमेडी फिल्में करना आसान नहीं होता।
उन्होंने स्वीकार किया कि इंडस्ट्री ने उन्हें अक्सर एक खास शैली की भूमिकाओं में सीमित कर दिया। उनके अनुसार, फिल्म उद्योग उन्हें रोमांटिक और हल्की-फुल्की भूमिकाओं में देखना पसंद करता है, जबकि वे विविध किरदार निभाने की इच्छुक रही हैं।
‘Almost Famous’ और जीवन का सबक
केट के करियर का बड़ा मोड़ 2000 में आई फिल्म ‘Almost Famous’ से आया, जिसके लिए उन्हें पहला ऑस्कर नामांकन मिला था। हालांकि वे उस समय पुरस्कार जीत नहीं सकीं, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें एक अहम सीख दी। उन्होंने बताया कि उस दौरान उनके पिता और अभिनेता कर्ट रसेल ने उन्हें समझाया कि पुरस्कार आते-जाते रहते हैं, लेकिन असली महत्व आपके काम और निरंतरता का होता है। इस सलाह ने उन्हें करियर को दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखने की प्रेरणा दी।









