खैरागढ़ में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: शादी के दबाव से नाराज बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर डैम में फेंकी लाश

खैरागढ़ में शादी के दबाव से नाराज बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका रूपा साहू की पत्थर मारकर हत्या कर शव डैम में फेंका। पुलिस ने आरोपी आनंद वर्मा को गिरफ्तार किया।
खैरागढ़ में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: शादी के दबाव से नाराज बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर डैम में फेंकी लाश

खैरागढ़ में शादी का दबाव बनने से नाराज एक युवक ने अपनी प्रेमिका की पत्थर मारकर हत्या कर दी और शव को डैम में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटों से मौत होना सामने आया है।

Chhattisgarh: खैरागढ़ जिले के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान 21 वर्षीय रूपा साहू के रूप में हुई है, जो भिलाई के सुपेला इलाके की रहने वाली थी। आरोपी युवक आनंद वर्मा (21) हड़वा गांव का निवासी है। 

दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और यह बात उनके परिजनों को भी पता थी। पुलिस के मुताबिक, रूपा आनंद पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि आनंद शादी नहीं करना चाहता था। इसी विवाद ने इस रिश्ते को खून में बदल दिया।

डैम में मिला युवती का शव

26 जनवरी को हड़वा डैम में एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया। शव के पास ही एक कैरी बैग मिला, जिसमें आधार कार्ड, चप्पल और कुछ मेडिकल दस्तावेज थे।

खैरागढ़ में प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: शादी के दबाव से नाराज बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर डैम में फेंकी लाश

इन दस्तावेजों के आधार पर युवती की पहचान रूपा साहू के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती के सिर पर किसी भारी और सख्त वस्तु से कई बार वार किया गया था, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौत हो गई।

प्रेम कहानी से हत्या तक का सफर

जांच के दौरान पता चला कि आनंद वर्मा मेलों में झूला संचालित करता था। लगभग तीन–चार वर्ष पहले भिलाई के रामनगर मेले में उसकी पहचान रूपा से हुई। बातचीत से शुरू हुआ संपर्क समय के साथ प्रेम संबंध में तब्दील हो गया।

रूपा कई बार आनंद के घर भी गई थी और कुछ महीने पहले उसने शादी की बात रखी थी। उस समय आनंद ने बात टाल दी थी। 25 जनवरी को रूपा एक बार फिर आनंद से मिलने आई। इसके बाद दोनों बाइक से डैम की ओर घूमने गए।

सख्त पूछताछ में कबूला जुर्म

डैम के पास दोनों के बीच शादी को लेकर फिर बहस हुई। पुलिस के अनुसार, गुस्से में आकर आनंद ने पास पड़े पत्थर से रूपा के सिर पर हमला कर दिया। जब वह बेहोश होकर गिर पड़ी, तब भी उसने लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी।

पकड़े जाने के डर से आरोपी ने शव को दो गमछों से बांधा, एक बड़े पत्थर के साथ बांधकर डैम में फेंक दिया। शुरुआत में आनंद ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्त पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a comment