खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना 'कमर में दागी' मचा रहा गदर, सोना डे संग रोमांस ने फैंस का जीता दिल

Khesari Lal Yadav का नया भोजपुरी गाना ‘कमर में दागी’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है। सोना डे के साथ उनके रोमांटिक अंदाज़ ने फैंस का दिल जीत लिया। देखें गाने की

Khesari Lal Yadav भोजपुरी फिल्मों के उन स्टार्स में शुमार हैं, जो लगातार नए गाने रिलीज करते हैं और तुरंत ही दर्शकों का ध्यान खींच लेते हैं। अब उनका नया गाना 'कमर में दागी' रिलीज हुआ है और यूट्यूब पर गदर मचा रहा है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर फैंस के दिलों में अपनी जगह पक्की कर दी है। उनका नया गाना 'कमर में दागी' रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। रिलीज के सिर्फ 15 घंटे में इस गाने को 11 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गाने में खेसारी लाल यादव ने सोना डे के साथ शानदार रोमांस किया है, जिससे फैंस काफी उत्साहित हैं।

'कमर में दागी' का वीडियो और गाने की खासियत

'कमर में दागी' का वीडियो 3 मिनट 20 सेकेंड लंबा है। इसमें खेसारी लाल यादव ने सोना डे के साथ अपने शानदार कैमिस्ट्री का प्रदर्शन किया। वीडियो में खेसारी कभी हीरोइन को साड़ी बांधते हुए निहारते नजर आते हैं, तो कभी बंद कमरे में ताका-झांकी करते दिखते हैं। गाने के बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं, म्यूजिक रोशन सिंह का है, जबकि गायक के रूप में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। इस गाने की रिलीजिंग के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। यूट्यूब पर फैंस ने लिखा,

  • खेसारी भैया की टक्कर में कोई नहीं है।
  • खतरनाक नहीं, महाखतरनाक होने वाला है।
  • गर्दा उड़ा दिया भैया।
  • जियो ट्रेंडिंग स्टार, भोजपुरी इंडस्ट्री का महानायक खेसारी लाल यादव।

खेसारी और सोना डे की जमी कैमिस्ट्री

गाने में सोना डे और खेसारी की केमिस्ट्री को फैंस खूब सराह रहे हैं। गाने की रिलीज सुबह 31 मार्च को हुई और सिर्फ तीन घंटे में इसने डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए। इस वीडियो ने साबित कर दिया कि खेसारी लाल यादव की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हर बार फैंस को मंत्रमुग्ध कर देती है। सोना डे, जो एक डांसर, कंटेंट क्रिएटर, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, ने भी इस वीडियो में अपने डांस और अभिव्यक्ति कौशल से फैंस को प्रभावित किया है। 

कोलकाता की रहने वाली सोना ने कम उम्र से डांस में अपने हुनर का प्रदर्शन किया और एक बार टीवी रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में भी हिस्सा लिया था।सोना डे की पर्सनल लाइफ भी फैंस के लिए चर्चा का विषय रही है। साल 2024 में उनके कथित MMS लीक होने की खबरें आई थीं, लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह से खारिज किया और बताया कि कोई उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा था। इसी शो में मुकुल गेन ने उन्हें प्रपोज किया था और तब सोना गेस्ट बनकर कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

खेसारी लाल यादव के लगातार हिट गाने

खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं, जो लगातार हिट गाने पेश करते रहते हैं। चाहे भोजपुरी फिल्मी गाने हों या सोशल मीडिया के शॉर्ट वीडियोज़, खेसारी का अंदाज हमेशा फैंस को पसंद आता है। 'कमर में दागी' के रिलीज होने के तुरंत बाद वायरल होना इस बात का सबूत है कि उनके गानों की लोकप्रियता कितनी ज्यादा है।

फैंस का कहना है कि खेसारी की हर नई रिलीज़ गाना उनकी मेहनत और आकर्षक परफॉर्मेंस का आईना है। इस गाने की रिलीजिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर खेसारी के फैंस की संख्या बढ़ा दी है और गाने का ट्रेंडिंग चार्ट पर जल्दी ही जगह बनाने की संभावना है।

Leave a comment