Kiara Advani का दमदार बयान: ‘अब मैं पहले से ज्यादा मजबूत और शेरनी जैसी महसूस करती हूं’

Kiara Advani ने अपने नए इंटरव्यू में कहा कि अब वह पहले से ज्यादा मजबूत और आत्मविश्वासी महसूस करती हैं। जानें क्या कहा और क्यों चर्चा में हैं एक्ट्रेस।
Kiara Advani का दमदार बयान: ‘अब मैं पहले से ज्यादा मजबूत और शेरनी जैसी महसूस करती हूं’

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपने मदरहुड फेज का भरपूर आनंद ले रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर बताया कि मदरहुड ने उनकी सोच और जिंदगी को देखने के नजरिए को पूरी तरह बदल दिया है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड की चमकती हुई सितारा कियारा आडवाणी इन दिनों अपने मदरहुड फेज को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में कियारा ने खुलकर बताया कि मां बनने के बाद उनकी सोच, नजरिया और जिंदगी के प्रति दृष्टिकोण में बड़े बदलाव आए हैं। उन्होंने बताया कि अब वे पहले से ज्यादा मजबूत और प्रोटेक्टिव हो गई हैं और खुद को एक 'टाइग्रेस' यानी शेरनी की तरह महसूस करती हैं।

मां बनने के बाद जीवन में बदलाव

बातचीत में कियारा आडवाणी ने कहा, “मां बनने के बाद मैंने खुद को पहले से ज्यादा सशक्त और जिम्मेदार महसूस किया है। अब मैं अपनी प्राथमिकताओं को लेकर ज्यादा स्पष्ट हूं और छोटी-छोटी चीज़ों का महत्व समझने लगी हूं। यह बदलाव मेरे लिए बेहद खास है। कियारा ने बताया कि अब उनकी जिंदगी का नजरिया पूरी तरह बदल गया है। 

जहां पहले कुछ चीजें बड़ी लगती थीं, अब वही उतनी जरूरी नहीं लगतीं और दूसरी ओर, छोटी-छोटी खुशियाँ और पल उनके लिए बहुत मायने रखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव उन्हें एक मां, पत्नी और कलाकार के तौर पर और भी मजबूत बनाता है।

Kiara Advani का दमदार बयान: ‘अब मैं पहले से ज्यादा मजबूत और शेरनी जैसी महसूस करती हूं’

शादी और परिवार के साथ जीवन

कियारा ने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि शादी और बच्चों के बाद भी उनका रिश्ता वैसा ही मजबूत और रोमांचक बना हुआ है। दोनों अब भी साथ में फिल्में देखना, घूमना और एक-दूसरे से बातें करना एंजॉय करते हैं। कियारा ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे संतुलित पहलू बताया। उन्होंने आगे कहा, “सिद्धार्थ का सहयोग और समझदारी मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है। मदरहुड की चुनौती को सहारा देने में उनका योगदान अद्वितीय रहा है।

मदरहुड के बाद कियारा अब अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में वे 'नादिया' का किरदार निभा रही हैं, जो उनकी दमदार और सशक्त छवि को और भी उजागर करेगा। फिल्म की स्टारकास्ट में साउथ के स्टार यश, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत शामिल हैं।

कियारा ने बताया कि मां बनने के बाद उनकी प्रोफेशनल लाइफ को फिर से शुरू करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन यह अनुभव उन्हें और भी मजबूत और फोकस्ड बनाता है। फिल्म अब 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। पहले इसे मार्च में रिलीज़ किया जाना था, लेकिन अब डेट बदल गई है।

Leave a comment