कोरबा में तेज रफ्तार कार पलटी, पूर्व NSUI राष्ट्रीय संयोजक समेत दो की मौत

कोरबा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, राहुल राय और विराट अग्रवाल की मौत। घायल दो लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया।
कोरबा में तेज रफ्तार कार पलटी, पूर्व NSUI राष्ट्रीय संयोजक समेत दो की मौत

कोरबा-चांपा भारतमाला मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटने से राहुल राय और विराट अग्रवाल की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

Chhattisgarh: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे।

शादी में जा रहे थे सभी लोग

मृतकों की पहचान राहुल राय और विराट अग्रवाल के रूप में हुई है। राहुल राय पूर्व NSUI के राष्ट्रीय संयोजक रह चुके थे। इस हादसे में घायल हुए दो अन्य व्यक्तियों की पहचान भोलाराम और बलराम कुमार के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

कोरबा में तेज रफ्तार कार पलटी, पूर्व NSUI राष्ट्रीय संयोजक समेत दो की मौत

मृतक राहुल राय के पिता कन्हैया राय ने बताया कि सभी लोग बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र से कोरबा के बेला कछार स्थित किरारी गांव जा रहे थे। वहां शंकर पांडे के बेटे की शादी में बारात शामिल होनी थी। कार क्रमांक CG 10 PF 9922 में कुल चार लोग सवार थे।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे जा गिरी। दुर्घटना के बाद वाहन कई बार पलटा, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ।

उरगा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना में किसी अन्य वाहन की भूमिका तो नहीं रही।

परिवार में मातम

इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची, वे घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पूर्व NSUI नेता राहुल राय की मौत की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। उनका कहना है कि भारतमाला मार्ग पर लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।up

 

Leave a comment