कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी ने तोड़ी चुप्पी: कहा- 'पलाश मुच्छल-स्मृति मंधाना की शादी विवाद में मेरा कोई हाथ नहीं है'

कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी ने पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी से जुड़े विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ कहा कि इस पूरे मामले में उनका कोई हाथ नहीं है।
कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी ने तोड़ी चुप्पी: कहा- 'पलाश मुच्छल-स्मृति मंधाना की शादी विवाद में मेरा कोई हाथ नहीं है'

बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी के पोस्टपोन होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें उड़ीं। इसी बीच कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी का नाम भी विवाद में घसीटा गया। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी को लेकर चल रही चर्चाएं अब और तेज हो गई हैं। दोनों की शादी 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी, लेकिन रीति-रिवाजों के दौरान स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिसके चलते शादी टाल दी गई। 

इसके बाद पलाश के अस्पताल में भर्ती होने की खबर और उनकी कथित चैट्स व एक्स गर्लफ्रेंड बिरवा शाह के साथ प्रपोजल की तस्वीरें वायरल हो गईं। वहीं स्मृति द्वारा इंस्टाग्राम से पलाश के साथ की तस्वीरें हटाने के बाद अफवाहों को और हवा मिल गई, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

नंदिका द्विवेदी कौन हैं?

नंदिका द्विवेदी एक प्रोफेशनल डांसर, कोरियोग्राफर और पर्सनल ट्रेनर हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और बाद में आईएमटी गाजियाबाद से एमबीए किया। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को की टीम ने पलाश-मंधाना की शादी में डांस ट्रेनिंग के लिए नंदिका को चुना था। नंदिका ने मीडिया और सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को लेकर कहा, "मेरा इस मामले में कोई हाथ नहीं है। किसी के निजी रिश्तों को लेकर किसी भी तरह की कहानी बनाना गलत है।

कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी ने तोड़ी चुप्पी: कहा- 'पलाश मुच्छल-स्मृति मंधाना की शादी विवाद में मेरा कोई हाथ नहीं है'

नंदिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, पिछले कुछ दिनों में मेरा नाम उन अटकलों में जुड़ रहा है, जो अन्य लोगों के लिए बेहद निजी हैं। जो भी धारणाएं बनाई जा रही हैं, खासकर ये कि मैंने किसी के रिश्ते को खराब करने में भूमिका निभाई है, यह बिल्कुल सच नहीं है। उन्होंने आगे कहा, झूठी कहानियों को ऑनलाइन फैलते देखना बेहद दुखद है। यह मेरे मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है और मेरे परिवार के लिए भी चिंता का कारण बन रहा है। मैं चाहती हूं कि लोग मेरे नाम को इस मामले में न जोड़ें। सच्चाई अपने समय पर सामने आएगी।

नंदिका ने मीडिया आउटलेट्स और सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों की भी आलोचना की और कहा कि उनके बिना किसी वास्तविकता के नाम जोड़ने से लोगों में भ्रम फैल रहा है।

गुलनाज खान ने भी किया विवाद से किनारा

कोरियोग्राफर ने बताया कि अफवाहों के चलते उन्हें धमकियां मिल रही थीं। इस कारण उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट कर लिया। उन्होंने लोगों से गुजारिश की कि उन्हें इस विवाद में न घसीटा जाए और अफवाहों पर ध्यान न दें। नंदिका से पहले बॉलीवुड कोरियोग्राफर गुलनाज खान ने भी स्पष्ट किया था कि उनका पलाश-मंधाना की शादी के विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने लोगों से सही जानकारी फैलाने की अपील की थी।

इस बीच, पलाश मुच्छल की मां अमिता ने फैंस को आश्वासन दिया कि पलाश और स्मृति दोनों इमोशनली प्रभावित हैं, लेकिन शादी निश्चित रूप से होगी। उन्होंने कहा, "स्मृति और पलाश दोनों तकलीफ में हैं। पलाश ने अपनी दुल्हन के साथ घर आने का सपना देखा था। सबकुछ ठीक हो जाएगा। शादी बहुत जल्द होगी।

 

Leave a comment