कप्तान वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 63 गेंदों में शतक जड़ दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों पर बरपाया कहर

कप्तान वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 63 गेंदों में शतक जड़ दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों पर बरपाया कहर

वैभव सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ ODI मैच में धमाकेदार शतक ठोका है। अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए उन्होंने मात्र 63 गेंदों में शतक पूरा किया। इस तूफानी पारी में सूर्यवंशी ने 8 छक्के और 6 चौके भी लगाए।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय क्रिकेट को एक और चमकता सितारा मिल गया है। महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले से ऐसा तूफान खड़ा किया कि दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम पूरी तरह बिखर गई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे यूथ वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 63 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

इस पारी के साथ ही वैभव ने यह साफ कर दिया कि वे सिर्फ उम्र में छोटे हैं, खेल में नहीं। लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे सूर्यवंशी इस पूरी अंडर-19 सीरीज में भारत की कप्तानी भी कर रहे हैं और बतौर लीडर व बल्लेबाज दोनों भूमिकाओं में पूरी तरह खरे उतर रहे हैं।

63 गेंदों में शतक, गेंदबाजों पर बरपाया कहर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान 8 छक्के और 6 चौके लगाए और मैदान के चारों ओर बेखौफ शॉट्स खेले। शतक पूरा करने तक उनका स्ट्राइक रेट काबिले-तारीफ रहा। वैभव ने पहले 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद अगले 50 रन बनाने में सिर्फ 39 गेंदों का समय लिया। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ-साथ परिपक्वता भी साफ झलक रही थी, जो इतनी कम उम्र में बेहद खास मानी जा रही है।

इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने ओपनर आरोन जॉर्ज के साथ मिलकर 227 रनों की शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप की। दोनों बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण की एक न चलने दी। यह साझेदारी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई और भारत को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। तीसरे यूथ वनडे में वैभव सूर्यवंशी आखिरकार 74 गेंदों में 127 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 19 छक्के लगाए, जो उनके आक्रामक अंदाज का साफ प्रमाण है।

लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी का यह प्रदर्शन कोई इत्तेफाक नहीं है। वे लगातार अलग-अलग टूर्नामेंट्स में रन बरसाते आ रहे हैं। यह उनके 9 मैचों के लिस्ट-ए करियर का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 171 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं। उस मैच में भी उनकी बल्लेबाजी ने क्रिकेट विशेषज्ञों को हैरान कर दिया था।

Leave a comment