कर्नाटक कांग्रेस में दोबारा छिड़ी सत्ता संघर्ष की जंग: आमने-सामने हुए सिद्धरमैया और डी.के. शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस में एक बार फिर सत्ता संघर्ष की जंग छिड़ गई है, जहां सिद्धरमैया और डी.के. शिवकुमार आमने-सामने नजर आ रहे हैं। राजनीतिक समीकरण और ताज़ा अपडेट
कर्नाटक कांग्रेस में दोबारा छिड़ी सत्ता संघर्ष की जंग: आमने-सामने हुए सिद्धरमैया और डी.के. शिवकुमार

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के भीतर तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। सरकार गठन के समय मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच शुरू हुई खींचतान अब दोबारा सतह पर आ गई है।

Karnataka Politics: कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष एक बार फिर खुलकर सतह पर आ गया है। ढाई साल पहले जब कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 सीटें जीतकर शानदार वापसी की थी, तभी से मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच मतभेद शुरू हो गए थे। पार्टी नेतृत्व ने उस वक्त मामला संभाल लिया था, लेकिन अब वही तनाव दोबारा बढ़ता दिख रहा है। राजनीतिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस नेतृत्व सत्ता साझा करने के कथित फार्मूले को लागू करते हुए मुख्यमंत्री बदलेगी?

दिल्ली में जुटे शिवकुमार समर्थक, सत्ता परिवर्तन की चर्चा तेज

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम 15 विधायक और लगभग एक दर्जन विधान परिषद सदस्य दिल्ली पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि ये नेता डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने के समर्थन में शीर्ष नेतृत्व पर दबाव डालने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी नेतृत्व इसकी पुष्टि नहीं कर रहा, लेकिन घटनाक्रम ने कांग्रेस हाईकमान के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पार्टी की हाल के वर्षों की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक थी, लेकिन सत्ता संघर्ष ने बार-बार पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया है। अब एक बार फिर यह विवाद खुलकर सामने आने से केंद्रीय नेतृत्व को अपने विधायकों और नेताओं को सार्वजनिक बयानबाजी से दूर रहने की चेतावनी देनी पड़ी हैकर्नाटक कांग्रेस में दोबारा छिड़ी सत्ता संघर्ष की जंग: आमने-सामने हुए सिद्धरमैया और डी.के. शिवकुमार

सिद्धरमैया का स्पष्ट संदेश – ‘मैं मुख्यमंत्री बना रहूंगा’

राज्य में चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने दो टूक कहा कि वे पद पर बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि नेतृत्व में बदलाव अथवा कैबिनेट में फेरबदल का निर्णय केवल कांग्रेस हाईकमान करेगा। सिद्धरमैया ने अपने ढाई साल के कार्यकाल को लेकर संतोष जताया और संकेत दिया कि उन्हें नेतृत्व का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने यह भी साफ किया कि कुछ विधायकों के दिल्ली जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान का ही होगा।

शिवकुमार की प्रतिक्रिया – ‘हम सब मिलकर काम करेंगे’

सिद्धरमैया के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डी.के. शिवकुमार ने कहा कि वे मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हैं और सरकार में सामंजस्य बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने जिम्मेदारी हाईकमान पर छोड़ दी है और वही जो तय करेगा, वह स्वीकार होगा। शिवकुमार ने उन विधायकों का भी बचाव किया जो दिल्ली पहुंचे हैं। उनका कहना है कि विधायकों को अपने नेताओं से मिलने का अधिकार है और इसे गलत तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए।

कर्नाटक में सरकार गठन के समय यह चर्चा जोरों पर थी कि सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच सत्ता साझा करने का एक अनौपचारिक समझौता हुआ है—जिसके तहत ढाई साल बाद नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। हालांकि पार्टी ने कभी इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की।

Leave a comment