एक्ट्रेस कृतिका कामरा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थीं। उन्होंने पहले एक तस्वीर शेयर कर यह संकेत दिया था कि वह रिलेशनशिप में हैं, लेकिन किसी को डेट कर रही हैं, यह नहीं बताया था। अब लगता है कि कृतिका ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: टीवी और फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री कृतिका कामरा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में शेयर की गई कुछ तस्वीरों के बाद यह लगभग साफ हो गया है कि कृतिका ने टीवी प्रेजेंटर और क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।
दोनों की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि दोनों लंबे समय से साथ देखे जा रहे थे, लेकिन अब पहली बार कृतिका के सोशल मीडिया पोस्ट से उनके रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि मानी जा रही है।
कृतिका कामरा ने सोशल मीडिया पर दिए रिश्ते के संकेत
कृतिका कामरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गौरव कपूर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “ब्रेकफास्ट विद…”। पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने इसे उनके रिश्ते की पुष्टि मान लिया। कमेंट सेक्शन में फैंस ने लिखा, “आप दोनों को बधाइयां,” तो किसी ने कहा, “ये मेरी फेवरेट जोड़ी है।”
हालांकि कृतिका और गौरव दोनों में से किसी ने अभी तक सीधे शब्दों में “रिलेशनशिप” शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन उनकी तस्वीरों और बॉन्डिंग ने सब कुछ काफी हद तक साफ कर दिया है।
कौन हैं गौरव कपूर? जानिए उनका करियर
गौरव कपूर दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग माउंट सेंट मैरी स्कूल से की और ग्रेजुएशन वेंकटेश्वर कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरा किया। गौरव एक मशहूर क्रिकेट और टीवी प्रेजेंटर हैं, जिन्हें आज देशभर में आईपीएल, टी20 और अन्य क्रिकेट टूर्नामेंट्स की होस्टिंग के लिए जाना जाता है। गौरव कपूर को सबसे ज्यादा लोकप्रियता उनके सुपरहिट यूट्यूब शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ से मिली, जिसमें उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों का इंटरव्यू लिया।
करियर की शुरुआत उन्होंने एफएम रेडियो जॉकी के रूप में की थी। इसके बाद वह चैनल V पर वीजे के तौर पर नजर आए और फिर स्पोर्ट्स प्रेजेंटेशन की दुनिया में बड़ा नाम बने।

फिल्मों में भी कर चुके हैं काम
टीवी के साथ-साथ गौरव कपूर ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने साल 2003 में फिल्म ‘डरना मना है’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए, जिनमें शामिल हैं:
- श्श्श
- राम गोपाल वर्मा की आग
- अगली और पगली
- ए वेन्सडे
- क्विक गन मुरुगन
- चला मुसद्दी ऑफिस ऑफिस
- काय पो छे!
हालांकि एक्टिंग उनकी प्राथमिक पहचान नहीं बनी, लेकिन टीवी और क्रिकेट प्रेजेंटेशन ने उन्हें घर-घर तक मशहूर कर दिया।
क्या गौरव कपूर पहले शादीशुदा हैं?
गौरव कपूर की निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव की शादी साल 2016 में एक्ट्रेस और मॉडल किरत भट्टल से हुई थी। हालांकि यह अभी तक सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों का तलाक हुआ है या वे अलग रह रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, गौरव और किरत पिछले कुछ समय से साथ नहीं रह रहे हैं, और इसी कारण अब उनका नाम कृतिका कामरा के साथ जुड़ रहा है। हालांकि इस पर अभी तक किसी की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।









