राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी (Land for Job) घोटाले में सोमवार को कड़ा रुख अपनाते हुए लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ अहम फैसला सुनाया।
पटना: राजद सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav और उनके परिवार के लिए सोमवार का दिन कानूनी रूप से चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। दिल्ली की Rauz Avenue Court ने ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और अन्य 41 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक आरोप तय कर दिए। इस फैसले के साथ ही अब इस हाई-प्रोफाइल घोटाले का नियमित ट्रायल शुरू होगा।
कोर्ट का कड़ा रुख: रेलवे को निजी जागीर बताया
सुनवाई के दौरान जज Vishal Gogne ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि रेल मंत्रालय को ‘निजी जागीर’ की तरह इस्तेमाल किया गया। अदालत ने पूरे मामले को एक “आपराधिक सिंडिकेट” और “संगठित साजिश” करार दिया। कोर्ट ने यह भी कहा कि सरकारी नौकरियों का उपयोग महज जमीन और संपत्तियां हासिल करने के हथियार के रूप में किया गया।
विशेष रूप से यह मामला 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्रालय में ग्रुप डी नियुक्तियों और संबंधित जमीन ट्रांसफरों से जुड़ा है। जांच एजेंसियों का दावा है कि लालू परिवार के करीबी और कुछ रेलवे अधिकारी इस साजिश में शामिल थे, जिससे रेलवे की प्रक्रिया और छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा।
![]()
लालू-राबड़ी को मिली फिजिकल पेशी से राहत
कोर्ट में पेश होने के लिए लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी रविवार शाम पटना से दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि, उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए अदालत ने उन्हें भविष्य में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की अनुमति दे दी। राज्यसभा सांसद Misa Bharti ने बताया कि यह राहत उनके स्वास्थ्य और उम्र को ध्यान में रखते हुए दी गई है।
अब आरोप तय होने के बाद नियमित ट्रायल का रास्ता साफ हो गया है। अभियोजन पक्ष गवाहों और दस्तावेजों के माध्यम से अदालत में सबूत पेश करेगा। इस ट्रायल में लालू परिवार के मुख्य सदस्य और RJD के शीर्ष नेताओं का सामना करना होगा।
आरोपियों की सूची में प्रमुख नाम
लालू प्रसाद यादव (पूर्व रेल मंत्री और मुख्य आरोपी)
- राबड़ी देवी (पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार)
- तेजस्वी यादव (पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार)
- तेज प्रताप यादव
- मीसा भारती और हेमा यादव
कोर्ट ने इस मामले में 52 अन्य लोगों को साक्ष्य की कमी और तकनीकी आधारों पर बरी कर दिया है। अब कानूनी प्रक्रिया केवल उन 41 आरोपियों पर केंद्रित रहेगी, जिन्हें अदालत ने ‘संगठित साजिश’ का हिस्सा माना है।












