Pune

लिवरपूल-पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा का सड़क हादसे में निधन, 10 दिन पहले ही रचाई थी शादी

लिवरपूल-पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा का सड़क हादसे में निधन, 10 दिन पहले ही रचाई थी शादी

डिओगो जोटा (Diogo Jota), जो लिवरपूल और पुर्तगाल की नेशनल टीम के लिए खेलते हैं, सुरक्षित और जीवित हैं, और उनकी किसी कार एक्सीडेंट में मौत नहीं हुई है। 

Diogo Jota Dies: पुर्तगाल और लिवरपूल फुटबॉल क्लब के चमकते सितारे डिओगो जोटा की अचानक मौत की खबर ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। 28 साल के जोटा की स्पेन के ज़मोरा में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में उनके छोटे भाई आंद्र (26) की भी जान चली गई। जोटा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे थे, और उनकी जिंदगी में खुशियों का नया अध्याय शुरू ही हुआ था कि यह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।

स्पेन में हुआ हादसा, जोटा और भाई की मौके पर मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोटा स्पेन में अपने भाई आंद्र के साथ सफर कर रहे थे, तभी उनकी कार अचानक असंतुलित होकर पलट गई और कई बार उलटने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर ही दोनों भाइयों की मौत की पुष्टि कर दी गई। हादसे की वजह तेज रफ्तार और सड़क पर स्लिप होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

10 दिन पहले ही रचाई थी शादी

जोटा ने महज 10 दिन पहले अपनी लंबे समय से प्रेमिका रुटे कार्डोसो से शादी की थी। उन्होंने 22 जून को सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था “हमेशा के लिए हां”। उन्होंने अपनी शादी का वीडियो भी पोस्ट किया था और लिखा था कि वह इस दिन को कभी नहीं भूलेंगे। किसे पता था कि उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन इतने जल्दी सबसे दुखद याद में बदल जाएगा।

मैदान का बेताज बादशाह

डिओगो जोटा का फुटबॉल करियर किसी सपने से कम नहीं था। पुर्तगाल की नेशंस लीग जीतने वाली टीम के अहम सदस्य रहे जोटा ने हाल ही में स्पेन को हराकर खिताब अपने नाम किया था। लिवरपूल में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और 123 मैचों में 47 गोल दागे। चार बड़े खिताब लिवरपूल के साथ जीतने वाले जोटा की तेजी, ड्रिब्लिंग स्किल्स और फिनिशिंग की पूरी दुनिया कायल थी।

जोटा ने 2019 में पुर्तगाल की सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था और 49 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14 गोल जमाए। उन्होंने 2022 फीफा वर्ल्ड कप, 2020 और 2024 यूरो कप में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था। डिओगो जोटा ने अपने करियर की शुरुआत पकोस डी फरेरा क्लब से की थी। बाद में वह अटलेटिको मैड्रिड, पोर्टो, वुल्वरहैम्पटन वांडरर्स जैसे यूरोप के बड़े क्लबों का हिस्सा बने और 2020 में लिवरपूल के साथ जुड़े। वहां उन्होंने अपनी पहचान एक भरोसेमंद फॉरवर्ड के रूप में बना ली।

फुटबॉल वर्ल्ड में मातम

जोटा की असमय मौत ने उनके चाहने वालों और फुटबॉल प्रेमियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर लिवरपूल, पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन समेत हजारों फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई खिलाड़ियों ने भी उनके निधन पर शोक जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की। लिवरपूल क्लब ने एक बयान में कहा, हमने न सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी खोया है, बल्कि एक प्यारा इंसान भी खोया है। डिओगो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

Leave a comment