LSG vs GT Match: यश का 'पंजा', लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से दी मात, लगाई जीत की हैट्रिक

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 21वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से मात देकर इस सीजन में अपनी लगातार जीत की तिकड़ी लगा दी है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हुआ था। गुजरात को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी हैं।

स्पोर्ट्स: लखनऊ सुपर जाइंट्स के यश ठाकुर की शानदार गेंदबाजी ने टीम को आसान सी जीत दिला दी.  रविवार (7 अप्रैल 2024) को एकाना स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस सीजन का पहला 'पंजा' लगाया गया. लखनऊ सुपर जाइंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से पटखनी दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।

लखनऊ ने लगाई जीत की तिकड़ी

LSG vs GT Match: यश का 'पंजा',  लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से दी मात, लगाई जीत की हैट्रिक

लखनऊ सुपरजाएंट्स ने यश ठाकुर के शानदार पांच विकेट और क्रुणाल पांड्या के ऐतिहासिक तीन विकेटों की मदद से गुजरात टाइटंस को 33 रनों से धूल चटाई और इस सीजन में लगातार तीन जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक लगा दी हैं। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए  मार्कस स्टोइनिस के 43 गेंदों पर चार चौकों और दो आसमानी छक्कों की मदद से 58 रन की बेहतरीन पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन का सम्मान जनक स्कोर बनाया था।

LSG vs GT Match: यश का 'पंजा',  लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से दी मात, लगाई जीत की हैट्रिक

लखनऊ सुपरजाएंट्स के स्कोर का पीछा करने उत्तरी गुजरात की टीम को कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी और दोनों शानदार बल्लेबाजी का नजारा दिखाते हुए पहले विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की, लेकिन शुभमन गिल के आउट हो जाने के बाद टीम की बल्लेबाजी मोतियों की माला की तरह बिखर गई और टीम 18.5 ओवर में 130 रन के स्कोर पर पूरी टीम तहस-नहस हो गई।

यश ठाकुर की घातक गेंदबाजी

LSG vs GT Match: यश का 'पंजा',  लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से दी मात, लगाई जीत की हैट्रिक

लखनऊ सुपरजाएंट्स ने अपने घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन का सम्मान जनक स्कोर बनाया। इसके जवाब में गुजरात की पूरी टीम सिर्फ 130 रन पर ही ढेर हो गई। यश ठाकुर ने घातक गेंदबाजी करते हुए शुभमन गिल (19), विजय शंकर (17), राशिद खान (0), राहुल तेवतिया (30), नूर अहमद (04) को अपना शिकार बनाया। वह इस सीजन में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए है. उनकी आंधी में गुजरात की पूरी टीम उड़ गई।

लखनऊ के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

* मार्क वुड (5/14)       -  दिल्ली कैपिटल्स, 2023

* यश ठाकुर (5/30)     -  गुजरात टाइटंस, 2024

* मोहसिन खान (4/16) -  दिल्ली कैपिटल्स, 2022

* आवेश खान (4/24)      -  सनराइजर्स हैदराबाद, 2022

* यश ठाकुर (4/37)        -  पंजाब किंग्स, 2023

क्रुणाल पांड्या ने झटके तीन विकेट

LSG vs GT Match: यश का 'पंजा',  लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से दी मात, लगाई जीत की हैट्रिक

क्रुणाल पांड्या  शानदार गेंदबाजी का नजारा करते हुए गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया, जो अच्छी बेटिंग कर रहे थे. इसके बाद पांड्या ने विकेटकीपर शरथ बीआर (2 रन) और दर्शन नलकंडे (12 रन) को अपना शिकार बनाकर गुजरात को घुटनो पर ला दिया। उन्होंने यश ठाकुर का गेंदबाजी में अच्छा साथ दिया।

Leave a comment