LU UG Admission Tests: लखनऊ विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट एडमिशन की डेट्स घोषित, एंट्रेंस परीक्षा 5 जुलाई से शुरू

लखनऊ यूनिवर्सिटी की स्नातक प्रवेश परीक्षाएं 5 से 12 जुलाई तक होंगी। बीए, बीएससी योग आदि की डेट बाद में घोषित होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 25 जून है।
LU UG Admission Tests: लखनऊ विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट एडमिशन की डेट्स घोषित, एंट्रेंस परीक्षा 5 जुलाई से शुरू

लखनऊ यूनिवर्सिटी की स्नातक प्रवेश परीक्षा 5 से 12 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 25 जून है। बीए, बीएससी योग और शास्त्री की परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

Lucknow University UG Admission Tests : लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक कोर्सों में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं 5 जुलाई से 12 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी आधिकारिक सूचना शुक्रवार को जारी कर दी। प्रवेश समन्वयक डॉ. अनित्य गौरव ने 13 पाठ्यक्रमों के लिए प्रस्तावित समय सारणी को सार्वजनिक किया है।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पर ध्यान दें

स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। वहीं, परास्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश पत्र (Admit Card) और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

LU UG Admission Tests: लखनऊ विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट एडमिशन की डेट्स घोषित, एंट्रेंस परीक्षा 5 जुलाई से शुरू

कुछ कोर्सों की परीक्षा तिथि बाद में जारी होगी

डॉ. अनित्य गौरव ने बताया कि बीए, बीएससी योग, बीवॉक रिन्यूएबल एनर्जी और शास्त्री कोर्सों के लिए परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। ऐसे अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और प्रवेश पत्र साथ लेकर आएं ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। निर्धारित तिथि, समय और परीक्षा से संबंधित अन्य दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रहेगा।

बीकॉम प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई

LU UG Admission Tests: लखनऊ विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट एडमिशन की डेट्स घोषित, एंट्रेंस परीक्षा 5 जुलाई से शुरू

अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज, इस्माइलगंज ने बीकॉम कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तीन जुलाई तक बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी www.abvnndc.in वेबसाइट से ऑनलाइन या कॉलेज कार्यालय से 200 रुपये में ऑफलाइन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि बीकॉम कोर्स में कुल 88 सीटें उपलब्ध हैं।

पहली मेरिट सूची 5 जुलाई को जारी होगी

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, बीकॉम प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची 5 जुलाई को जारी की जाएगी। वहीं, बीए कोर्स में विभिन्न विषयों जैसे हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, अर्थशास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास, राजनीति शास्त्र, उर्दू, मानव विज्ञान, गृह विज्ञान और समाज कार्य में प्रवेश जारी हैं।

प्रवेश प्रक्रिया में 'प्रथम आगत प्रथम प्रवेश' नीति

बीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश 'First Come First Serve' नीति पर आधारित है। कॉलेज में सह-शिक्षा की व्यवस्था है और सभी कार्यदिवसों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रवेश लिए जा सकते हैं।

Leave a comment