Madhya Pradesh Crime News: नशे में धुत शिक्षक ने की शर्मनाक हरकत, छात्रा के काटे बाल, टीचर के खिलाफ आपराधिक मामला हुआ दर्ज

नशे में धुत शिक्षक ने की शर्मनाक हरकत, छात्रा के काटे बाल, टीचर के खिलाफ आपराधिक मामला हुआ दर्ज, इंडिया हिंदी न्यूज़, क्राइम न्यूज़, मध्य प्रदेश न्यूज़

मध्यप्रदेश के रतलाम में एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने एक छात्रा की चोटी काट दी। इस घटना के समय छात्रा रोती और गिड़गिड़ाती रही, लेकिन शिक्षक ने उसकी एक न सुनी और यह क्रूरता की। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक शराब पीकर स्कूल आता है और बच्चों को प्रताड़ित करता है। इस घटना के बाद संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया।

Madhya Pradesh Crime News: नशे में धुत शिक्षक ने की शर्मनाक हरकत, छात्रा के काटे बाल, टीचर के खिलाफ आपराधिक मामला हुआ दर्ज

रतलाम: स्कूल में एक छात्रा की चोटी कैंची से काटने का वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। यह घटना मध्यप्रदेश के रतलाम की है। गुरुवार को एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्रा के साथ बर्बरता करते हुए उसकी चोटी काट दी, जिसके बाद छात्रा रोने लगी। इस घटना के बाद शिक्षक को निलंबित किया गया है और उसके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज किया गया हैं।

शोर सुनकर पहुंचे व्यक्ति ने जताई आपत्ति

Madhya Pradesh Crime News: नशे में धुत शिक्षक ने की शर्मनाक हरकत, छात्रा के काटे बाल, टीचर के खिलाफ आपराधिक मामला हुआ दर्ज

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रावटी स्थित प्राइमरी स्कूल सेमलखेड़ी 2 के शिक्षक वीर सिंह मेड़ा ने एक छात्रा की चोटी कैंची से काट दी। इस घटना के समय बालिका वहां रोते हुए खड़ी थी। तभी वहां एक व्यक्ति की निगाह इस पर पड़ी, जिसने शोर सुनकर वहां पहुंचकर शिक्षक के इस कृत्य पर विरोध जताया। शिक्षक द्वारा छात्रा की चोटी काटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसके बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। वहीं, गांव के निवासियों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते हैं और छात्राओं को प्रताड़ित करते हैं।

शिक्षक ने ग्रामीणों के साथ किया विवाद

Madhya Pradesh Crime News: नशे में धुत शिक्षक ने की शर्मनाक हरकत, छात्रा के काटे बाल, टीचर के खिलाफ आपराधिक मामला हुआ दर्ज

प्राथमिक विद्यालय सेमल खेड़ी 2 के सहायक शिक्षक ने ग्रामीणों के आरोपों के बाद उनके साथ बहस की। वायरल वीडियो में शिक्षक वीरसिंह अधिकारियों को अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर आदिवासी विकास विभाग की सहायक संचालक रंजनासिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए और शिक्षक वीरसिंह को निलंबित कर दिया।

विभागीय टीम ने उठाया बड़ा कदम

Madhya Pradesh Crime News: नशे में धुत शिक्षक ने की शर्मनाक हरकत, छात्रा के काटे बाल, टीचर के खिलाफ आपराधिक मामला हुआ दर्ज

आदेश में यह कहा गया है कि शिक्षक पद की गरिमा के खिलाफ आचरण किया गया है। निलंबन की अवधि में मुख्यालय हाईस्कूल गुडभेली निर्धारित किया गया है। विभागीय टीम ने गुरुवार को स्कूल पहुंचकर छात्राओं के बयान भी लिए। यह घटना बुधवार की है, जबकि वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ। यह वीडियो स्कूल के निकट रहने वाले व्यक्ति गौतम द्वारा बनाया गया हैं।

कलेक्टर गौतम के अनुसार, जब उन्होंने स्कूल में बच्चों के रोने की आवाज सुनी, तो वे स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि शिक्षक हाथ में कैंची लिए हुए थे। जब उन्होंने शिक्षक से शराब पीकर स्कूल आने के बारे में सवाल किया, तो शिक्षक ने अपशब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि इस प्रकार के आचरण के कारण शिक्षक को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही, आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही हैं।

Leave a comment