J&K Election 2024: जम्मू-कश्मीर में अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, कश्मीरी हिंदुओं का पुनर्वास और अग्निवीरों के आरक्षण पर दिया जोर, पढ़ें..

जम्मू-कश्मीर में अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, कश्मीरी हिंदुओं का पुनर्वास और अग्निवीरों के आरक्षण पर दिया जोर, पॉलिटिक्स हिंदी न्यूज़, न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ चल रही हैं। इसी क्रम में आज बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इससे पहले पीडीपी और अन्य राजनीतिक दल भी अपने-अपने घोषणा पत्र पेश कर चुके हैं। चुनाव से पहले पेश किए गए बीजेपी के घोषणा पत्र में यहां की जनता को कई महत्वपूर्ण गारंटियाँ दी गई हैं।

जम्मू: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir VidhanSabha Election 2024) के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र (BJP Jammu Kashmir Manifesto) पेश किया है। इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू पहुंचे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 अब इतिहास बन चुका है और यह कभी वापस नहीं सकता। यही वह विचारधारा थी जिसने युवाओं को पत्थर उठाने के लिए प्रेरित किया। बीजेपी ने 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं।

बीजेपी के मेनिफेस्टो से जुड़ी खास बातें

1. भाजपा सरकार के गठन के बाद, जम्मू-कश्मीर में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी बस्तियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा।

2. जम्मू-कश्मीर की सरकारी नौकरियों और पुलिस भर्ती में अब अग्निवीरों को 20% आरक्षण मिलेगा।

3. जम्मू-कश्मीर में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी बस्तियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

4. जम्मू और श्रीनगर में मेट्रो रेल सुविधाओं की शुरुआत की जाएगी।

5. किसानों के प्रति सम्मान जताते हुए, उन्हें बिजली दरों में 50% की कटौती का लाभ दिया जाएगा।

6. ऋषि कश्यप तीर्थ पुनरुद्धार अभियान के तहत 100 हिन्दू मंदिरों का पुनर्निर्माण किया जाएगा।

7. हर विवाहित महिला कोमां सम्मान योजना के तहत सालाना ₹18,000 की राशि दी जाएगी। इसके अलावा, हर साल 2 मुफ्त सिलेंडर भी प्रदान किए जाएंगे।

8. वृद्धावस्था, विधवा और विकलांगता पेंशन को ₹1,000 से बढ़ाकर ₹3,000 किया जाएगा।

9. हर ग्रामीण सड़क को पक्का बनाया जाएगा। "हर टनल तेज पहल" के माध्यम से 10,000 किमी की पक्की ग्रामीण सड़कें बनाई जाएंगी।

10. समावेशी विकास के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष जनगणना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

11. आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ₹5 लाख की बीमा राशि के साथ अतिरिक्त ₹2 लाख का कवरेज प्रदान किया जाएगा।

12. पंडित प्रेमनाथ डोगरा रोजगार योजना के तहत युवाओं के लिए 5 लाख नौकरियां उपलब्ध होंगी।

 

Leave a comment