अभिनेत्री माही विज बीते कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले उनके और जय भानुशाली के तलाक की खबरें सामने आईं, जिसने सभी को चौंका दिया, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई।
Mahhi Vij Daughter: टीवी अभिनेत्री माही विज इन दिनों अपने नए शो ‘सहर होने को है’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरियल में वे 16 वर्षीय युवती की मां कौसर के किरदार में दिखाई देंगी। माही के इस नए रोल की उनके फैंस और परिवार ने जमकर तारीफ की है, खासकर उनकी बेटी तारा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर मां के प्रति अपनी भावनाओं का इज़हार किया।
तारा का इमोशनल नोट
तारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा:
'मेरी प्यारी मम्मा, कभी-कभी शब्द मेरे दिल की बात कहने के लिए बहुत छोटे लगते हैं, लेकिन आज मैं कोशिश करना चाहती हूं। मम्मा, आप रोज बहुत मेहनत करती हैं। आप इसे बहुत ग्रेस, मजबूती और प्यार से करती हैं। मैं आपकी मेहनत की गवाह हूं। कि आप कैसे खुद को आगे बढ़ाती हैं। यह भी देखती हूं कि आप बिना किसी बदले की उम्मीद के चुपचाप कितने त्याग करती हैं। इन सबके लिए... मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं और मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'
तारा ने आगे लिखा कि वह हर दिन भगवान का शुक्रिया अदा करती हैं कि उन्होंने उन्हें माही विज जैसी मां दी। उन्होंने अपने नोट में कहा कि उनकी मां दयालु, प्रेरणादायक और मजबूत हैं, जो बिना किसी एहसास के हमेशा तारा को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
मां पर गर्व जताया

तारा ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा:
'आप पर गर्व है मम्मा। मैं चाहती हूं कि आप जानते हुए आगे बढ़ें कि मैं आपके लिए चीयर कर रही हूं। आपके लिए दुआ कर रही हूं और हमेशा आपके साथ खड़ी हूं। आप हर खुशी, हर सफलता, हर आशीर्वाद की हकदार हैं, जो आपको मिल रहा है। मैं बस इतना कहना चाहती हूं, मम्मा, आप सच में कमाल की हैं। मुझे आप पर बहुत, बहुत गर्व है। कौसर कमाल की है—आज, कल, हमेशा।'
इस इमोशनल नोट ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया।
फैंस और यूजर्स की प्रतिक्रिया
तारा के पोस्ट के बाद फैंस ने माही विज की तारीफ करते हुए लिखा कि वह सच में टीवी की दुनिया में मिसाल हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि यह नोट किसने लिखा है। एक यूजर ने लिखा, "जय पापा ने लिखा है?" वहीं, दूसरे ने कहा, "बहुत सुंदर बात है, लेकिन यह लिखा किसने है? माही विज ने इस शो के जरिए टीवी में दस साल बाद वापसी की है।
उन्होंने अपने किरदार कौसर के माध्यम से एक 16 वर्षीय बेटी की मां की भूमिका निभाई है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। शो ‘सहर होने को है’ कलर्स चैनल पर रात 10 बजे प्रसारित होता है और इसे जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जा सकता है।










