बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने निजी जीवन को लेकर उठ रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। पिछले कुछ समय से उनका नाम मॉडल और कंटेंट क्रिएटर सोराब बेदी के साथ जोड़ा जा रहा था, खासकर जब दोनों को हाल ही में डांस वीडियो और पब्लिक इवेंट्स में देखा गया।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: जबसे मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से 2017 में तलाक हुआ है, तब से उनकी निजी जिंदगी लगातार चर्चा में रही है। समय-समय पर उनका नाम विभिन्न सेलेब्स के साथ जोड़ा जाता रहा है। हाल ही में उनका नाम सोराब बेदी के साथ चर्चा में आया, खासकर तब जब उन्हें उनके साथ कोज़ी डांस करते हुए देखा गया।
हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया दी और साफ कहा कि उन्हें पार्टनर खोजने की कोई जल्दी नहीं है और फिलहाल उन्हें किसी पार्टनर की जरूरत नहीं है। उन्होंने कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में सिंगल मदर होने, अपनी आजादी और साथी चुनने की आज़ादी के बारे में खुलकर बात की।
तलाक के बाद मलाइका का नाम कई बार सेलेब्स के साथ जुड़ता रहा, जिसमें पहले अर्जुन कपूर के साथ उनका रिश्ता शामिल है। इसके बाद ब्रेकअप के बाद उनका नाम कई अन्य सेलेब्स के साथ जोड़ा गया, और लेटेस्ट चर्चा सोराब बेदी के साथ उनके रिश्ते को लेकर है।

मलाइका ने डेटिंग अफवाहों को बताया मजाक
एक हालिया इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने ‘कर्ली टेल्स’ को बताया कि डेटिंग अफवाहें उन्हें अब परेशान करने लगी हैं। उन्होंने कहा, अब तो ये बात मुझे इरिटेट करने लगी है। मैं इसे बस एक मजाक समझती हूं। अरहान और मैं, हम इन सब बातों पर खूब हंसते हैं। मलाइका ने स्पष्ट किया कि वे अपने बेटे अरहान के साथ जीवन में पूरी तरह व्यस्त हैं और फिलहाल किसी रिश्ते की तलाश नहीं कर रही हैं।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक 2017 में हुआ था। 17 साल की शादी के बाद दोनों अलग हुए और बेटे अरहान को मिलकर पाला। इसके बाद मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर के बीच रिलेशनशिप की खबरें आईं, जो 2024 में समाप्त हो गईं। मलाइका ने कहा कि पार्टनरशिप उनके लिए जरूरी नहीं है, और वह किसी भी रिश्ते में शामिल होंगी तो अपनी शर्तों पर।
उन्होंने कहा, मैं इन चीजों की प्लान नहीं कर सकती। अगर होना तय है, तो होकर रहेगा। अभी मैं अपनी जिंदगी में चल रही हर चीज को जानने-समझने में बहुत खुश हूं। पार्टनर होना और कंपैनियनशिप, ये सब कमाल की चीजें हैं। अगर मुझे किसी के साथ रहना ही है, तो मैं अपनी शर्तों पर ही रहूंगी।
सोराब बेदी कौन हैं?
सोराब बेदी 31 साल के हैं और मलाइका अरोड़ा से उम्र में 21 साल छोटे हैं। सोराब मॉडल, कंटेंट क्रिएटर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी हैं। वह पहले एमटीवी के शो Splitsvilla X6 में नजर आए थे। सोराब ने भी अफवाहों का खंडन किया और बताया कि मलाइका उनके सिर्फ दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच किसी भी तरह का रोमांटिक संबंध नहीं है। सोराब बेदी टीवी शो चांद जलने लगा में भी काम कर चुके हैं।
मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान के साथ सिंगल मदर के रूप में खुशहाल जीवन जी रही हैं। उनका फोकस अब खुद की आजादी और व्यक्तिगत संतुष्टि पर है। मलाइका ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अपने बच्चे और खुद की जिंदगी के अनुभवों को समझने और उसे जीने में है।








