मेरठ में BJP नेता संगीत सोम को मिली में बम से उड़ाने की धमकी, KKR विवाद से जुड़ा मामला?

मेरठ में BJP नेता संगीत सोम को मिली में बम से उड़ाने की धमकी, KKR विवाद से जुड़ा मामला?

मेरठ में बीजेपी नेता संगीत सोम को उनके सरकारी WhatsApp नंबर पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बंगाली भाषा में आए मैसेज के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर साइबर जांच शुरू कर दी है।

New Delhi: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीजेपी नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी उन्हें उनके सरकारी WhatsApp नंबर पर भेजे गए एक मैसेज के जरिए मिली है। खास बात यह है कि यह मैसेज बंगाली भाषा में भेजा गया है। धमकी मिलने के बाद इलाके की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं।

सुबह फोन पर आया धमकी भरा मैसेज

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब आठ बजे संगीत सोम के सरकारी नंबर पर यह धमकी भरा मैसेज आया। मैसेज में न सिर्फ संगीत सोम को बल्कि एक News Channel को भी बम से उड़ाने की बात कही गई है। इस मैसेज के सामने आने के बाद संगीत सोम ने तुरंत मेरठ पुलिस को इसकी सूचना दी और मैसेज के Screenshot के साथ Call Details भी पुलिस को सौंप दी हैं।

बंगाली भाषा में दी गई धमकी से बढ़ी चिंता

धमकी भरे मैसेज का बंगाली भाषा में होना पुलिस के लिए भी एक अहम संकेत माना जा रहा है। जांच एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि मैसेज भेजने वाला व्यक्ति कहां से है और उसका मकसद क्या है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह धमकी किसी संगठित नेटवर्क या राजनीतिक विरोध से तो जुड़ी नहीं है।

मेरठ पुलिस ने दर्ज किया मामला

संगीत सोम की शिकायत के आधार पर मेरठ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मैसेज भेजने वाले नंबर की लोकेशन और पहचान की जांच की जा रही है। Cyber Team को भी इस केस में लगाया गया है ताकि WhatsApp मैसेज और कॉल डिटेल की गहराई से पड़ताल की जा सके।

KKR विवाद से जुड़ रहा है मामला

इस पूरे घटनाक्रम को हाल के KKR विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। संगीत सोम इन दिनों IPL फ्रेंचाइजी KKR में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल किए जाने के विरोध को लेकर चर्चा में थे। उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बयान दिए थे, जिसके बाद यह विवाद और ज्यादा सुर्खियों में आ गया था। माना जा रहा है कि धमकी उसी बयानबाजी का नतीजा हो सकती है।

शाहरुख खान पर दिया था तीखा बयान

KKR विवाद के दौरान संगीत सोम ने टीम के मालिक शाहरुख खान पर भी निशाना साधा था। उन्होंने बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने पर शाहरुख खान को गद्दार तक कह दिया था। संगीत सोम का कहना था कि देश में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं।

KKR ने खिलाड़ी को किया बाहर

विवाद बढ़ने के बाद IPL टीम KKR ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को टीम से बाहर कर दिया था। इसके बाद यह मामला कुछ हद तक शांत होता दिख रहा था। लेकिन अब संगीत सोम को मिली धमकी के बाद यह मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

Leave a comment