महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, बारामती प्लेन क्रैश में गई जान

बारामती, महाराष्ट्र में हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का दुखद निधन। इस हादसे की पूरी जानकारी, घटनास्थल अपडेट और प्रतिक्रिया पढ़ें।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, बारामती प्लेन क्रैश में गई जान

महाराष्ट्र और भारतीय राजनीति के लिए आज एक दुखद दिन है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार का निधन एक भयानक प्लेन क्रैश में हो गया। यह हादसा 28 जनवरी, बुधवार को बारामती में हुआ।

मुंबई: महाराष्ट्र के बारामती से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उनके जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की मीटिंग्स के दौरान हुआ। वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें विमान क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि विमान में छह लोग सवार थे और तीन लोग घायल हुए हैं। 

हालांकि, अभी तक अजित पवार की स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी या पुष्टि नहीं मिली है, और प्रशासन की ओर से बयान का इंतजार किया जा रहा है।

हादसे का विवरण

जानकारी के अनुसार अजित पवार का विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 6 लोग सवार थे। शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया है कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि अजित पवार समेत अन्य की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं थी। हालांकि, बाद में पुष्टि हुई कि अजित पवार इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे।

हादसे के बाद का वीडियो और घटनास्थल के दृश्य बेहद भयानक बताए जा रहे हैं। विमान तुकड़े-तुकड़े हो गया और चारों ओर धुएं का गुबार नजर आया। घटनास्थल पर मौजूद लोग रोते-बिलखते और सदमे में थे। मृतकों और घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, बारामती प्लेन क्रैश में गई जान

अजित पवार की बारामती यात्रा

आज, बुधवार 28 जनवरी को, अजित पवार की बारामती में चार महत्वपूर्ण मीटिंग्स निर्धारित थीं। वे हमेशा की तरह सुबह जल्दी अपने कार्यक्रमों के लिए निकल गए थे। जनता के बीच पहुंचकर चुनावी और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वे बारामती जा रहे थे, लेकिन उनका यह आखिरी सफर भयानक विमान हादसे में समाप्त हो गया।

अजित पवार बारामती के लोगों में बहुत लोकप्रिय थे। उन्होंने लंबे समय तक बारामती से विधायक और एनसीपी के नेता के रूप में जनता की सेवा की। उनकी करिश्माई छवि और जनता के प्रति लगाव उन्हें बारामती में बेहद प्रिय बनाता था।

घटनास्थल का मंजर

हादसे के बाद जो दृश्य सामने आए, उन्होंने हर किसी को हैरान और दहलाया। चारों तरफ विमान के मलबे बिखरे हुए थे और धुआं उठ रहा था। स्थानीय लोग और आसपास मौजूद ग्रामीण रोते-बिलखते और शोक व्यक्त करते नजर आए। यह हादसा न केवल अजित पवार के परिवार और समर्थकों के लिए बल्कि पूरे महाराष्ट्र और देश के लिए एक गहरा सदमा है।

अजित पवार का निधन महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा झटका माना जा रहा है। एनसीपी और महाराष्ट्र सरकार में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण थी। पार्टी में उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुभव किसी भी संकट या चुनावी चुनौती में सहारा देती थी। बारामती और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए यह घटना अविश्वसनीय और दुखद है। जनता को आज अजित पवार से मिलने और उनकी बात सुनने का इंतजार था, लेकिन उनकी हृदयविदारक मृत्यु ने यह अवसर हमेशा के लिए छीन लिया।

Leave a comment