National Commission for Indian System of Medicine ने सदस्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 6 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार 30 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित विशेषज्ञ संस्थानों की गुणवत्ता और मानकों की निगरानी से जुड़ी अहम जिम्मेदारी निभाएंगे।
NCISM Recruitment 2026: आयुष मंत्रालय के तहत कार्यरत National Commission for Indian System of Medicine ने सदस्य (आईएसएम) के 6 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये नियुक्तियां मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड और एथिक्स एंड रजिस्ट्रेशन बोर्ड के लिए की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 मार्च 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आयुर्वेद सहित भारतीय चिकित्सा प्रणाली से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञों को मौका मिलेगा, जिनके पास संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और कम से कम 15 साल का अनुभव होना जरूरी है। चयनित उम्मीदवार संस्थानों की गुणवत्ता, मानकों और कार्यप्रणाली की निगरानी से जुड़े अहम कार्य संभालेंगे।
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 6 सदस्य पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 3 पद मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि बाकी 3 पद एथिक्स और रजिस्ट्रेशन बोर्ड के लिए तय किए गए हैं।
इन पदों में से 3 सीटें आयुर्वेद विशेषज्ञों के लिए आरक्षित हैं। वहीं शेष 3 पद भारतीय चिकित्सा प्रणाली से जुड़े अन्य योग्य विशेषज्ञों के लिए खुले रखे गए हैं। चयनित सदस्यों की जिम्मेदारी संस्थानों की गुणवत्ता, मानकों और कार्यप्रणाली की निगरानी करना होगी।

योग्यता और अनुभव की शर्तें
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भारतीय चिकित्सा प्रणाली से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार का पंजीकरण राज्य चिकित्सा परिषद, केंद्रीय परिषद या National Commission for Indian System of Medicine में होना चाहिए।
अनुभव की बात करें तो उम्मीदवार के पास मेडिकल क्षेत्र में कम से कम 15 वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है। इन 15 वर्षों में से कम से कम 7 साल का अनुभव भारतीय चिकित्सा प्रणाली में स्वास्थ्य या शिक्षा के विकास से जुड़े कार्यों में होना चाहिए।
आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 64 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 30 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी, इसलिए इससे अधिक आयु वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को Ministry of AYUSH की आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन डाउनलोड करना होगा, आवेदन फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेजों के साथ इसे डाक के जरिए सचिव, आयुष मंत्रालय, आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली 110023 के पते पर भेजना होगा।











