Middle East CBSE Board 2026: हाइब्रिड इवैल्यूएशन से पास होंगे छात्र, क्या है पूरा प्रोसेस

CBSE Hybrid Evaluation 2026: मिडिल ईस्ट में रद्द परीक्षाओं के बीच नया मॉडल लागू। जानें इंटरनल असेसमेंट और बेस्ट स्कोर से कैसे बनेंगे अंक।
Middle East CBSE Board 2026: हाइब्रिड इवैल्यूएशन से पास होंगे छात्र, क्या है पूरा प्रोसेस

CBSE ने मिडिल ईस्ट के छात्रों के लिए हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम 2026 लागू किया है, जिसमें बचे हुए पेपरों के अंक इंटरनल असेसमेंट और बेस्ट विषयों के औसत से तय होंगे। यह व्यवस्था परीक्षा रद्द होने के बीच छात्रों का शैक्षणिक नुकसान रोकने और समय पर रिजल्ट देने के लिए बनाई गई है।

CBSE Hybrid Evaluation System: मिडिल ईस्ट के देशों में परीक्षा रद्द होने के बाद CBSE ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए नया मूल्यांकन मॉडल लागू किया है, जिसके तहत जहां परीक्षाएं हुईं उनके अंक सीधे जोड़े जाएंगे, जबकि बाकी विषयों के नंबर स्कूल असेसमेंट और बेस्ट स्कोर के औसत से तय होंगे। यह फैसला बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE में पढ़ रहे छात्रों के लिए लिया गया है, ताकि मौजूदा हालात में उनका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो।

हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम क्या है और कैसे काम करेगा

CBSE का हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम छात्रों के बेस्ट परफॉर्मिंग विषयों के औसत पर आधारित है। जिन विषयों की परीक्षा हो चुकी है, उनके वास्तविक अंक सीधे फाइनल रिजल्ट में शामिल किए जाएंगे।

वहीं जिन विषयों की परीक्षा नहीं हो पाई, उनके लिए स्कूल द्वारा आयोजित टेस्ट, प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इस मॉडल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी छात्र को परिस्थितियों के कारण नुकसान न हो।

Middle East CBSE Board 2026: हाइब्रिड इवैल्यूएशन से पास होंगे छात्र, क्या है पूरा प्रोसेस

छात्रों को नंबर कैसे मिलेंगे, समझें पूरा फॉर्मूला

हाइब्रिड सिस्टम में छात्रों को तीन अलग-अलग कैटेगरी के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। अगर किसी छात्र ने 4 पेपर दिए हैं, तो बाकी विषयों के अंक उसके बेस्ट 3 विषयों के औसत से तय होंगे।

जिन छात्रों ने केवल 3 पेपर दिए हैं, उनके लिए बेस्ट 2 विषयों का औसत लागू होगा। वहीं अगर किसी ने सिर्फ 2 परीक्षाएं दी हैं, तो उन्हीं दोनों के औसत अंक को अंतिम रिजल्ट माना जाएगा। इसके अलावा इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट और प्री-बोर्ड के नंबर भी कुल मूल्यांकन में जोड़े जाएंगे।

मार्क्स अपलोड और सुधार परीक्षा का विकल्प

CBSE ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 6 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 के बीच छात्रों के अंक बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करें। एक बार डेटा जमा होने के बाद उसमें किसी तरह का बदलाव संभव नहीं होगा।

हालांकि, जिन छात्रों को अपने प्राप्त अंकों से संतुष्टि नहीं होगी, उन्हें मई-जून 2026 में आयोजित होने वाली इंप्रूवमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। इससे छात्रों को अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का दूसरा अवसर मिलेगा।

Leave a comment